पुरूषोत्तम कैवर्त/ कसडोल : जिला बलौदाबाजार के विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़ जनपद पंचायत व विकास खंड कसडोल के वनांचल क्षेत्र के ग्राम पंचायत बया से लगे विभिन्न स्थानों ग्रामों में विद्युत विभाग के कर्मचारियो के लापरवाही के चलते बहुत ही परेशानियो का सामना करना उन्हें पड रहा है। ग्राम पंचायत चेचरापाली के लम्हाडीपा मोहल्ला जिसमे लगभग 35 से 40 घर निवासरत है। जिसमे विद्युत आपूर्ती हेतु 25 kv का ट्रान्सफार्मर शासन द्वारा प्रदाय किया गया था जो विगत 6 महीने से खराब हो चुका है और संबंधित विद्युत विभाग और वहां की अधिकारियों कर्मचारियो को इसकी सूचना पहले से दिया जा चुका हैं। लेकिन आज पर्यन्त तक किसी प्रकार का कोई सुधार पहल नही किया गया है।लिखित रूप मे भी JE चान्दन AE कसडोल को आवेदन दिया जा चुका है। वनांचल क्षेत्र के आस पास के निवारित ग्रामीण मोहल्ले वालो से प्राप्त जानकारी के अनुसार जब ट्रान्सफार्मर खराब हुआ तो बनाने लाइन परिचायक एवं उसके सहयोगी टीम द्वारा आ कर उन्हे बोला गया की ट्रान्सफार्मर खराब हो चुका है और नया लगवाने के लिये पैसा लगेगा। हम आगे साहब को बता दिए हैं कह कर चले गए। इस वनांचल क्षेत्र में ऐसे ऐसे जगह ट्रान्सफार्मर लगा दिया गया है। जहा जिसका कोई उपयोग नही है,बस उसे नीचे स्तर की कर्मचारियो द्वारा एक से दुसरे जगह पैसा कमाने के लिये लगा दिया जा रहा है। जबकि वहां गली लाईन का ट्रान्सफार्मर 6 महीने से खराब पडा हुआ है। ग्रामीणों ने शीघ्र पहल करने की मांग विद्युत विभाग से की गई हैं।
विद्युत विभाग की लापरवाही से वनांचल क्षेत्र बया ओर ग्रामीणों को हो रही भारी समस्या

