प्रांतीय वॉच

जनपद उपाध्यक्ष ने अपने जनपद छेत्र के मितानिनो का उपहार भेंट कर किया सम्मानित

Share this
लखनपुर : लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ने अपने जनपद छेत्र  के  ग्राम रजपुरी, लहपटरा, सिर कोतगा की मितानिनों को मितानिन दिवस पर उपहार के रूप में साड़ी श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस दौरान उनके साथ पुर्व जनपद अध्यक्ष रामकुमारी, सिरकोतगा उपसरपंच सतेंद्र रॉय, कांग्रेसी नेता रामसुजान द्विवेदी, आईटी सेल मक़सूद हुसैन, रजपुरी ग्राम सरपंच विनोद, रमजान खान, अजर राम चौधरी, सुखराम उपस्थित रहे। जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ने आप अपने उदबोधन में कहा कि स्वास्थ्य विभाग की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी मितानिन ही होती है, स्वास्थ्य विभाग के सबसे निचले स्तर पर और घर घर तक पहुच कर आपका कार्य करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। आप सभी के कार्यों की जितनी सराहना  की जाए उतनी कम है। इसी तरह से आप सब निरंतर समाज और अपने गांव के लोगो की सेवा करते रहे। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौर में जागरूकता, संदिग्ध लोगों की पहचान सहित विभिन्न विषयों पर आप सभी ने बारीकी के साथ महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्होंने  क्षेत्रवासियों से  फाइलेरिया से बचाव  की दवाई का सेवन करने की भी अपील की है। कार्यक्रम को सतेंद्र रॉय ने भी संबोधित किया।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *