प्रांतीय वॉच

नगर का विकाश ही मेरी प्रथम उपलब्धि है : गुनीराम साहू

Share this
  • पी.जी (पीडब्लूडी) की माध्यम से रोड का हुई मरम्मत
पुरूषोत्तम कैवर्त/कसडोल : लगभग 20 वर्षो से नगर कसडोल के जनताओं द्वारा आने जाने में हो रही परेशानी आज समस्याओं का समाधान होते नजर आई ये स्थान वार्ड 09 एवं वार्ड 08 को जोड़ने वाली एवं नगर का हृदय स्थल कहे जाने वाली बॉलार चौक है । जहाँ से प्रति दिन हजारो की संख्या में लोगो का आवाजाही की जाती है । बता दे कि ये रोड कसडोल होते हुये पिथौरा मुख्य मार्ग NH6 (राष्ट्रीय राज्य मार्ग ) को जोड़ती है । यहाँ से उड़ीसा, कोलकाता,एवं महाराष्ट को जोड़ती है । ये महत्व पूर्ण कहे जाने वाली रोड है ।  कसडोल नगर पंचायत के बलार चौक  में सड़क इतना जर्जर हो चुका था जहां से निकलना मुश्किल हो रहा था ।सड़क के दोनों तरफ नाली था और दोनो के बीच सड़क के अंदर जर्जर पुल था जिसके क्षति ग्रस्त के बाद हर मौसम में आने जाने वालों सहित वार्ड वासियो के लिए मुशीबत बन गया था जिसे नगर पंचायत चुनाव से पहले गुनीराम साहू ने  वार्डवासियों को लेकर पीडब्लूडी कार्यालय कसडोल में लगातार तीन बार आवेदन प्रेषित करने पर एवं लगातार अधिकारियों को बोलने पर तात्कालिक एसडीओ एवं वर्तमान में पदस्थ ई ई  बलौदाबाजार द्वारा उक्त कार्य गंभीरता से लेते हुये टेंडर जारी कर पुल निर्माण एवं मरम्त करवाने में सहयोग प्रदान किया था । और अभी वार्ड 09(दीनदयाल उपाध्याय वार्ड )  वार्डवासियो ने सौगात स्वरूप चुनाव में अपना मतदान देकर उन्हें भारी बहुमत से विजय बनाते अपना प्रतिनिधि  बनाया जिसके बाद से ही गुनीराम साहू वार्ड के साथ साथ पूरे कसडोल क्षेत्र में रुके और अधूरे कार्य मे गति ला रहे है। कभी पानी तो कभी नाली और वर्तमान में नए पुल निर्माण के बाद पीडब्लूडी के माध्यम से पीजी कार्य के अंतर्गत  मुख्य सड़क से वार्ड के रोड को मरम्त करा रहे जिससे वार्ड वासियो ने काफी खुशी जाहिर किया कसडोल नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 09 के पार्षद गुनीराम साहू इन दिनों नगर के हर लोगो के जुबान में तारीफ बटोर रहे है, गुनीराम साहू शुरू से ही जनहितों के काम मे आगे आते रहे है ।उनकी सक्रियता से कसडोल नगर के जनता काफी खुश है आपको बता दे गुनीराम साहू की सक्रियता का फल कसडोल जनता कुछ इस तरह दे रहे कि सबसे पहले भाजपा के युवा नेता बने फिर पार्षद बनाए आपको बता दे गुनीराम साहू वर्तमान में कसडोल नगर  पंचायत के पार्षद के साथ कसडोल नगर साहू संघ के अध्यक्ष बनाए गए साथ ही गुनिराम साहू प्रिंट मीडिया के एक दबंग रिपोर्टर भी हैं ।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *