प्रांतीय वॉच

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ डहरिया का अविनाश मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सेल में किया जोशीला स्वागत 

Share this
  • गगनभेदी आतिशबाजी एवं नारों से गुंजा ग्राम सेल 

पुरूषोत्तम कैवर्त/कसडोल : नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया का जनपद सदस्य  अविनाश मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने उनके जनपद क्षेत्र सेल में बाजे गाजे एवं आतिशबाजी के साथ जोशीला स्वागत किया । प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया का कार्यक्रम जांजगीर में निर्धारित था । डॉ डहरिया के जांजगीर कसडोल होते हुए जाने की सूचना अचानक मिलते ही आनन फानन में जनपद सदस्य अविनाश मिश्रा उनके समर्थक मंत्री जी के स्वागत की तैयारियों में जुट गए । डॉ डहरिया अपने निर्धारित समय से दो घण्टे विलम्ब पहुंचे जैसे ही उनका काफिला ग्राम सेल पहुंचा वैसे ही गगनभेदी आतिशबाजी होने लगी तथा डॉ शिवकुमार डहरिया जिंदाबाद के नारों से गूंजने लगी, कांग्रेस जनों ने मंत्री जी को फूल मालाओं से लाद दिया । ग्राम सेल में जनपद सदस्य अविनाश मिश्रा के साथ जनपद सदस्य योगेश बंजारे , नपं के एल्डरमैन उत्सव मिश्रा , दया राम वर्मा , कमल किशोर शर्मा ,लेख राम जायसवाल ,पीलू वर्मा , रमेश वैष्णव ,सुख साग़र जायसवाल , मोहरसाय चेलक ,बेद राम वर्मा , मनीष साहू ,गंगा दयाल वर्मा , अविनाश जायसवाल , दिले राम वर्मा , राम लाल बंजारे , केशव वर्मा , भारत भूषण साहू , पूरन शर्मा आदि सहित करीब डेढ़ सौ से भी अधिक कांग्रेस जन उपस्थित थे ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *