प्रांतीय वॉच

श्रमजीवी पत्रकार संघ का पत्रकार सम्मेलन व दीपावली मिलन समारोह संपन्न

Share this

स्वपनिल तिवारी/पिथौरा। श्रमजीवी पत्रकार संघ पिथौरा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन व दीपावली मिलन समारोह संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष आत्मा राम यादव, विशेष अतिथि जनपद अध्यक्ष सत्यभामा नाग, नपा उपाध्यक्ष दिलप्रीत खनूजा, प्रेस क्लब अध्यक्ष आनंद साहू, श्रृंखला अध्यक्ष प्रवीण प्रवाह, बाबूलाल साहू, रत्नेश सोनी, आशुतोष शर्मा, अरविंद यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनंत वर्मा मंचस्थ थे। सर्वप्रथम माँ सरस्वती और लक्ष्मी माता के मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। संघ के जिलाध्यक्ष स्वप्निल तिवारी ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि प्रति वर्ष महासमुंद जिले में सफलता पूर्वक आयोजित यह कार्यक्रम वस्तुत: संगठनात्मक एकता का परिचायक है। चुनौती भरे माहौल में श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पत्रकार हित में सदैव संघर्ष किया है। समारोह को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष आत्मा राम यादव ने आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि पत्रकारिता के तत्व भारतीय जनमानस के अन्तर्मन में बसे हुए है। आज भी एक बड़ी आबादी के लिए समाचार पत्र सूचनाओं का सबसे विश्वसनीय प्रदाता है। निर्भया कांड जैसे मामलों में मीडिया के सक्रियता ने जो जनांदोलन खड़ा किया उससे सरकार को विवश होकर कड़े कानून बनाने पड़े। दीपावली मिलन समारोह के बाद जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन प्रारंभ हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि महासमुंद लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू थे। अध्यक्षता श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, सरायपाली के पूर्व विधायक रामलाल चौहान, कर्मचारी संघ अध्यक्ष उमेश दीक्षित, पेंशनर संघ अध्यक्ष आर डी साहू मंचासीन थे। इस अवसर पर संबोधित करते हुए सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा कि लोकतंत्र में आम जनता और विपक्षी दलों के लिए मीडिया का बहुत ही महत्व है जिसके माध्यम से हम लोग अपनी कठिनाइयों को सरकार तक पहुंचा पाते हैं पत्रकारिता और साहित्य ने सदैव सही दिशा का ज्ञान कराया है। दीपावली मिलन के अवसर पर जिले भर से आये पत्रकारों ने अपनी एकजुटता दिखाई है। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि वर्तमान दौर में तमाम तरह की चुनौतियों के बावजूद स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका हमारे मीडिया कर्मी निभा रहे हैं। समाज की जागरूकता और उत्कृष्टता में मीडिया की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता। श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी ने अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए कहा कि यह संगठन पत्रकारों के हितों की लड़ाई में सदैव आगे रहा है। कई समस्याओं के निराकरण में सदैव अग्रणी भूमिका का निर्वाह किया है। सबसे खूबी यह है कि संगठन एक पारिवारिक वातावरण में चल रहा है उन्होंने आयोजन की जमकर तारीफ करते हुए महासमुंद जिला संगठन को सक्रिय बताया। महासमुंद प्रेस क्लब अध्यक्ष आनंद साहू ने बताया कि सरकार द्वारा गठित पत्रकार अधिमान्यता समिति का सदस्य होने के नाते मैं गर्व से कह सकता हूँ कि अधिमान्यता के सबसे अधिक आवेदन महासमुंद जिले के ही स्वीकृत हुए हैं। कार्यक्रम को जनपद अध्यक्ष सत्यभामा नाग, नपा उपाध्यक्ष दिलप्रीत खनूजा, श्रृंखला अध्यक्ष प्रवीण प्रवाह ने भी संबोधित किया।

विशिष्ट सेवाओं के लिए 5 का सम्मान
पत्रकार सम्मेलन में पिथौरा क्षेत्र में विशिष्ट सेवाओं में योगदान के लिए 5 लोगों का सम्मान किया गया। जिनमें पिथौरा एसडीओपी पुप्लेश पात्रे को कोविड 19 के दौर में उनके संवेदनशील भूमिका के लिए, जन्मजात दिव्यांग सिंपल सलूजा को आत्मनिर्भरता के लिए उनके द्वारा किए जा रहे संघर्ष के लिए, दीर्घकालीन समाज सेवा में उत्कृष्टतम योगदान के लिए गुरदीप चावला, ग्राम बुंदेली में अल्प कार्यकाल में ही शराबबंदी के लिए एवं महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किये जा रहे प्रयासों के लिए बुंदेली चौकी प्रभारी विकास शर्मा, गोविंद कमला गौशाला पिथौरा द्वारा गौसेवा के लिए किए जा रहे अनुकरणीय कार्यों के लिए मनीष अग्रवाल को जिला श्रमजीवी पत्रकार संघ की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पिथौरा अध्यक्ष मनोहर साहू ने किया एवं आभार प्रदर्शन जिला महासचिव जनाब खान ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव मनोज मिश्रा, राष्ट्रीय पार्षद सुरेश नरेडिया, प्रदेश सदस्य रोमी सलूजा, जिला सचिव राजेंद्र सिन्हा, कुबेर नायक, लोकेश्वर चंद्राकर, प्रकाश सिन्हा, मनोज एस गोयल, अध्यक्षगण सत्यप्रकाश अग्रवाल बसना, रवि सेन बागबाहरा, अनिल सोनी तेंदुकोना, बलराम दीक्षित, नंदकिशोर अग्रवाल, राजेश मिश्रा, पवन गुप्ता, मनराखन ठाकुर, विजय गुप्ता, राजेश बंसल, आशीष शर्मा, दिनेश गोयल, सुरेंद्र पांडेय, निशु माटा, आनंद अग्रवाल, रमेशश्रीवास्तव, खीरु पटेल, सौरभ अग्रवाल, महेंद्र सोनी, लोकनाथ खूंटे, लोचन चौहान, सोनू सेन आदि उपस्थित थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *