प्रांतीय वॉच

मैनपुर में सहस्त्रबाहू जयंती पर सिन्हा (कलार) समाज द्वारा विशेष पुजा अर्चना

Share this

पुलस्त शर्मा/ मैनपुर : तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में रविवार को भगवान सहस्त्रबाहू की जयंती कलार सिन्हा समाज द्वारा बडे ही धुमधाम के साथ मनाया गया, सुबह 10 बजे भगवान सहस्त्रबाहू की पुजा अर्चना कर क्षेत्र प्रदेश व देश में सुख शांति समृध्दि व खुशहाली की कामना की गई, पश्चात एक कार्यक्रम का आयेाजन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलार सिन्हा समाज के गरियाबंद जिला अध्यक्ष छन्नुराम सिन्हा, कार्यक्रम की अध्यक्षता सिन्हा समाज मैनपुर के मण्डलेश्वर दशरू राम सिन्हा, विशेष अतिथि जिला महामंत्री राजेन्द्र कुमार सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष दुलार सिन्हा, मण्डलेश्वर छुरा गोसाईराम सिन्हा, महिला मंच के जिला अध्यक्ष श्रीमती पुष्पाजंली सिन्हा, पूर्व मण्डेलश्वर डॉ आर.पी सिन्हा, देवसिंह सिन्हा, जिला प्रचार मंत्री कुलेश्वर सिन्हा, भागवत सिन्हा, निर्भय सिन्हा, जगत राम सिन्हा, विशेष रूप से उपस्थित थे, कार्यक्रम मे समाज के बुजुर्ग को साल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया एवं उत्कृष्ठ प्रतिभावान बच्चो को पुरस्कृत किया गया, इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिन्हा समाज गरियाबंद के जिला अध्यक्ष छन्नुराम सिन्हा ने कहा कि प्रति वर्ष सिन्हा समाज द्वारा भगवान सहस्त्र बाहू की जयंती धूमधाम से मनाई जाती है और भगवान सहस्त्रबाहू की कृपा हम सभी लोगो पर बरसती है इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने से जहां समाज मे एकता स्थापित होती है तो वहीं समाज और अधिक संगठित होकर विकास के पथ पर आगे बढ़ता है उन्होने कहा किसी भी समाज के विकास में युवाओं की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है इसलिए समाज के युवाओं को अपने उर्जा को समाज के विकास के लिए और रचनात्मक कार्यों के लिए लगाने की जरूरत है। मैनपुर मडलेश्वर दशरू राम सिन्हा ने कहा कि हमारा सिन्हा समाज आज पहले से ज्यादा शिक्षित है और मै सभी से आग्रह करता हूं कि वर्तमान समय मे समाज की स्थिति व उन्नति को देखते हमे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जागरूक होना पड़ेगा,जिला महामंत्री राजेन्द्र सिन्हा ने कहा कि समाज मे युवाओ की भागीदारी सबसे पहले व अहम होती है युवाओ को आगे मौका देना और सबको साथ मे लेकर चलना समाज को अग्रसर करना है। इस मौके पर मैनपुर के पूर्व मण्डेलश्वर डॉ. आर. पी सिन्हा, ने भगवान सहस्त्रबाहू की जयंती के अवसर पर पुरे समाजजनों व क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि समाज को आगे ले जाने के लिए हम सब को शिक्षा पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है, उन्होने कहा वर्तमान समय कोरोना संक्रमण का समय है, ऐसे समय में आज सिन्हा समाज द्वारा यह शोभायात्रा जूलुस कार्यक्रम स्थगित किया गया है, जो समाज की जागरूकता को बताने के लिए काफी है , डॉ आर.पी सिन्हा ने कहा आज हम सब को सबसे पहले अपने परिवार अपने घर अपने गांव और अपने प्रदेश को सुरक्षित रखने के लिए शासन द्वारा जारी गाईडलाईन का पालन करना है मास्क का उपयेाग कराना है और कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए समाज के द्वारा भी एक संदेश दिया जाना है कार्यक्रम को अनेक समाज प्रमुखों ने संबोधित किया।
समाज के बूजुर्गो व प्रतिभावान छात्रों का किया गया सम्मान
इस दौरान समाज के वृध्द बुजूर्ग पुरूषोत्तम सिन्हा जिडार, भजन लाल सिन्हा दसपुर, भिखारी सिन्हा घटौद, प्रेमलाल सिन्हा, जुझमन सिन्हा, कल्याण सिन्हा, सुरेश सिन्हा, गोपाल सिन्हा एंव समाज सेवक मथुरा प्रसाद तथा कक्षा 12 वी के छात्र धर्मराज, प्ररेणा, ज्योति, 10 के छात्र आयुष सिन्हा, युनिति सिन्हा का साल श्रीफल एंव उपहार भेंट कर सम्मान किया गया । इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कन्हैया लाल सिन्हा, परदेशी राम सिन्हा, प्रदीप सिन्हा, ओमप्रकाश सिन्हा, सुनील सिन्हा, रामेश्वर सिन्हा, ईतवारी राम सिन्हा, प्रभुलाल सिन्हा, कल्याण सिन्हा, गोपाल राम सिन्हा, लता सिन्हा, कुलेश्वरी सिन्हा, रूखमणी सिन्हा, खिलेश्वरी सिन्हा, विमल सिन्हा, गंगाराम सिन्हा, सुशील सिन्हा, नारायण सिन्हा, देवेन्द्र सिन्हा सहित बडी संख्या में सिन्हा समाज के लोग उपस्थित थे ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *