वॉच ब्यूरो/ जैजैपुर : जैजैपुर अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत हरदी डिह का मामला जोकि कचंदा सोसाइटी से प्रभावित होकर नई समिति का गठन हुआ है वह हरदी डीह समिति पूर्व में कचंदा समिति के कार्य क्षेत्र अंतर्गत से बना है इसलिए संभावना यह है कि कचंदा के कर्मचारियों को हरदी डीह ट्रांसफर किया जा सकता है जो कि कचंदा के कर्मचारियों की छवि धुमली है एवं दागी कर्मचारी को हरदी डीह ना लाए इस विषय को लेकर ग्रामीणों ने वा जिला पंचायत सदस्य श्रीमती इंद्रा राजेश लहरे ने कलेक्टर व नोडल कार्यालय जांजगीर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा एवं यह मांग है कि हरदी डीह टीम में साफ स्वच्छ छवि के कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए एवं पूर्ण रूप से कचंदा के कर्मचारियों को हरदी डीह में नियुक्ति ना की जाए इस विषय को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
श्रीमती इंद्रा राजेश लहरें ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

