सम्मैया पागे/ बीजापुर : महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत वितीय वर्ष मे सौ दिवस का रोजगार प्राप्त कर चुके जॉबकार्डधारी परिवारों के युवा का उनकी रुचि अनुसार मुर्गीपालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कलेक्टर रितेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित यह प्रशिक्षण 23 नवम्बर से 28 नवम्बर तक कुल 5 दिवस के लिये आयोजित जिया जा रहा है। क्लस्टरवार आयोजित प्रशिक्षण में हितग्राही मुर्गीपालन की बारीकियां को सीखेंगे। बीजापुर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत धनोरा, भैरमगढ़ में जांगला, भोपालपटनम में मद्देड़ और उसूर के मुरकीनार ग्राम पंचायत में यह प्रशिक्षण आयोजित की गई है।
प्रोजेक्ट उन्नति के अंतर्गत मुर्गीपालन का प्रशिक्षण

