प्रांतीय वॉच

केशकाल के राजपूत मोबाइल दुकान में 10 दिनों मे 2 बार दिवाल सेंध मार कर चोरी

Share this
  • डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के साथ जाँच में जुटी पुलिस
प्रकाश नाग/ केशकाल : नगर में एक बार फिर चोरों ने मोबाइल दुकान में धावा बोला है, डेढ़ सालों में चोरों ने राजपूत मोबाईल दुकान में पांच बार चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पांचो बार चोरो ने अलग-अलग तरीके से चोरी किया गया। 10 दिनों में दो बार दीवाल को सेंध मार चोरी को अंजाम दिये हैं। केशकाल पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंचकर डॉग स्क्वायड व फ़ोरेंसिक टीम बुलाकर जांच में जुटी हुई है।
डेढ़ साल में पांच बार चोरी, 10 दिन में दो बार चोरी
केशकाल के आईटीआई चौक में स्थित राजपूत मोबाईल दुकान संचालक महेंद्र राजपूत ने बताया कि दुकान खुले डेढ़ साल ही हुआ है इस दौरान अज्ञात चोरो ने मेरे ही दुकान में पांच बार चोरी को अंजाम दिया है। सबसे पहली चोरी 9 सितंबर 2019 की रात्रि चोरो ने शटर के नीचे लगे ताले को तोड़ कर चोरी किए वही दूसरा चोरी 14 अक्टूबर 2019 को शटर के ऊपर से दुकान का अंदर धुस को चोरी को अंजाम दिया था। 25 अक्टूबर 2019 की रात्रि चोरी को अंजाम दिया चोरो का सीसीटीवी फुटज में चोरी करने पूरा वीडियो कैद हो गया एक साथ बाद फिर 10 नवम्बर और आज 21 नवम्बर को भी दीवाल को सेंध मार कर चोरी को अंजाम दिए हैं । जिसमें मोबाइल सहित कुछ ऐसेसीरिज समान को भी चोरों ने पार कर दिया था ।
 केशकाल पुलिस डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम की मदद से कर रही जांच
इधर घटना की जानकारी मिलते ही केशकाल एसडीओपी अमित पटेल व टीआई भीमसेन यादव समेत पुलिस की टीम ने मोबाईल दुकान पहुंच कर दुकान के चारो और बारीकी से देख जांच किया है। थाना प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि हमने मामले की जाँच के लिए डॉग स्कवायड व फ़ोरेंसिक टीम बुलाया है जिसके सहयोग से घटना के प्रत्येक पहलू की बड़ी बारीकी से छानबीन की जा रही है, जल्द ही चोर हमारी गिरफ्त में होंगे।
पुलिस की तीसरी आंख कहलाने वाला सीसीटीवी कैमरा महीनों से बंद
बता दें कि कोंडागांव जिला सहित जिले के समस्त थाना और चौकी के क्षेत्र अंतर्गत मुख्य चौक चौराहों में आपराधिक गतिविधियों पर निगरानी हेतु सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है, इसे पूरी तरह से साल भर भी नही हुए हैं लेकिन सभी सीसीटीवी कैमरा बंद पड़े हुए हैं। जिसके कारण अपराधिक घटना को पकड़ने में पुलिस नाकाम होती नजर आ रही है और चोरों के मंसूबे लगातार बढ़ती जा रही है। खराब पड़े सीसीटीवी कैमरे की शिकायत के बाद भी ठेकेदार की लापरवाही के चलते आज पर्यंत तक उनका सुधार कार्य नहीं हो पाया है जिसका खामियाजा नगर के दुकानदारों को भुगतना पड़ रहा है वहीं पुलिस भी आपराधिक घटना में संलिप्त आरोपियों को पकड़ने में नाकाम हो रहे हैं।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *