प्रांतीय वॉच

नाबालिक को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share this
  • पुलिस को गुमराह करने पीड़िता को लेकर कई स्थान बदलता रहा आरोपी
  • थाना मैनपुर द्वारा 3 दिन में 02 नाबालिक को किया गया रायपुर से बरामद

पुलस्त शर्मा/ मैनपुर :  जिला गरियाबंद क्षेत्र में महिला एवं बच्चों के विरुद्ध घटित हो रहे अपराधों के रोकथाम एवं अपराधों पर नियंत्रण करने तथा अपराधियों पर लगाम कसने के लिए गरियाबंद पुलिस कप्तान भोजराम पटेल द्वारा जिला गरियाबंद के सभी थाना प्रभारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है जिससे जिला पुलिस कप्तान भोजराम पटेल के दिशा निर्देश में थाना मैनपुर में महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्यवाही की जाकर अपराधियों को जेल भेजा जा रहा है मैनपुर पुलिस द्वारा 3 दिन में 2 नाबालिक को रायपुर से बरामद कर आरोपियों को जेल भेजा गया है। इस क्रम में रविवार को पुलिस की टीम ने एक आरोपी द्वारा नाबालिक को लेकर रायपुर में छिपे होने की जानकारी लगते ही रायपुर से आरोपी को गिरफ्तार किया है और पास्को एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार थाना मैनपुर में नाबालिग बालिका को दिनांक 14.11.2020 को बहला फुसलाकर व्यपहरण करने की रिपोर्ट पर थाना मैनपुर में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में उप निरीक्षक भूषण चन्द्राकर की टीम द्वारा दिनांक 22.11.2020 को मुखबीर से मिले सूचना के आधार पर रामनगर गुड़यारी रायपुर से किराये के घर में दबिश देकर घेराबंदी कर आरोपी रमेश कुमार सेन पिता स्व गोवर्धन सेन उम्र 21 वर्ष सीतला पारा गली नं 05 रामनगर थाना गुड़यारी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार किये जाने एवं पीड़ीता को बरामद किया गया व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धारा 366, 376 ( 2 ) ढ आईपीसी 06 पाक्सो एक्ट जोड़ कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय गरियाबंद में पेश कर न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल किया गया । उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक भूषण चन्द्राकर, सउनि हिमांचल ध्रुव, प्र.आर. योगेश चन्द्राकर, दिलीप सिंह, आरक्षक कपूर चंद नेताम, टुकेश ध्रुव, भुनेस्वरी हिरवानी की सराहनीय भूमिका रही ।
फोटो:- नाबालिक को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार।
टीप – कृपया इस समाचार को आज ही लेवेें। 23.11.2020

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *