- महिला को दिल्ली हरियाणा मे बेचा बात नही मानने पर बच्चे को मार डालने कि देते थे धमकी
तिलकराम मंडावी/ डोंगरगढ़ : अपने पति बच्चे के साथ खुषी से जिवन यापन कर रही महिला को परिचितो के द्धारा पानी मे नषीले पदार्थ मिलाकर पिला देने से बेहोष हो गई होष आने पर वह अपने आप को आरोपियो के चंगुल मे कार मे पाई जिसे रायपुर ले जाया गया उसके बाद फलाईट से दिल्ली व दिल्ली से हरियाणा ले जाकर बेच दिया गया जिसका पति अपनी पत्नि बच्चे को खोजा पर कही उनका पता नही चलने से उसे डोंगरगढ थाने मे जाकर गुमषुदा कि रिपोर्ट सितम्बर माह मे लिखानी पढी थी जिस मामले कि जॉच पुलिष कर रही थी महिला आरोपियो के चंगुल से बचकर डोंगरगढ पहुचने पर अपने पति के साथ थाने पहुचकर अपनी आप बिति बताने व विवेचना करने पर आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफतार कर लिया गया है युवती व महिलाओ के गुम होने के मामले सामने आ रहे है ऐसा लोगो का मानना है कि कुछ लोग थाने मे गुमषुदा होने के मामले दर्ज करवाने देर कर देते है जिसके वजह से कानुन के हाथ उन आरोपीयो तक पहुचने मे भी देर हो जाती है मानव तस्करो के नाम और भी सामने आने के अनुमान लगाये जा रहे है इस मामले कि जानकारी आज थाने मे पुलिष अधिकारीयो के द्धारा बताया गया
पुलिष के द्धारा गुम इंसान के खोजने का चलाया जा रहा है अभियान
पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश बढई व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी चन्द्रेश ठाकुर के नेतृत्व में गुम इंसानो के पता साजी चलाये जा रहे विशेष अभियानो में थाना डोंगरगढ़ के गुम इंसान क्रं0 34/20 के गुम महिला श्रीमति वंदना जैन पति शुभम जैन उम्र 23 वर्ष एवं साथ में पुत्र दिव्यांश जैन उम्र 03 वर्ष साकिन भुरवाटोला गिरजा का मकान डोंगरगढ़ थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव गुम इंसान कायम कर जांच पता तलाश में लिया गया था जांच के दौरान प्रार्थी एवं गवाहो तथा आस पास के लोगो से पूछताछ करने पर कोई पर विशेष जानकारी नही मिल रही थी कि दिनांक 22/11/2020 को गुम महिला श्रीमति वंदना जैन पति शुभम जैन को उसका पति थाना लेकर उपस्थित हुआ जिसे पूछताछ कर कथन लिया गया जो अपने कथन में वंदना जैन बताई कि जुनैद खान, शुभम तिवारी, साजदा सैय्यद, व सलमान के द्वारा बहला फुसलाकर यहां से रायपुर तथा रायपुर से हवाई जहाज से दिल्ली एवं दिल्ली से हरियाणा लेकर गये जहां पर किराये के मकान में रखे । किराये के मकान में रखकर मेरे साथ शुभम तिवारी द्वारा जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाये तथा घर से निकलने पर उसको एवं उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी दिये फिर मेरे को हरियाणा लेकर गये वहां से अजय के माध्यम से मुझे सुरेश के पास बेंच दिये फिर मैं शादीशुदा हूं कहकर भागने का प्रयास किया तब सुरेश ने पकडकर वापस साजदा सैय्यद, शुभम तिवारी, अजय, रेखा लोगो के साथ भेज दिये फिर पुनः मुझे राजेश चमरा के साथ शादी कर दिये तब मैं उनको सारी बात बताने पर पार्षद के साथ थाने में जाकर घटना के संबंध में बतायी तब राजेश चमरा और पार्षद को बुलाकर थाने में समझाने पर वहीं रूकी तथा लाक डाउन के कारण साधन नही होने से वहां सुरक्षित थी लाक डाउल खुलने के बाद साधन होने से इन्ही के द्वारा वहां से मुझे ट्रेन में बिठाकर दुर्ग भेजे है जो आज अपने पति के साथ थाना आना बताये ।
पीडिता की रिपोर्ट पर धारा 363,362,366,368,506,370,ए (2), भादवि का पाये जाने पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान आरोपी 1- सलमान खान पिता.अहमद खान उम्र 30 बंागली पारा ईदगाह के पास डोंगरगढ़ 2- जुनैद खान पिता अहमद अली उम्र 22 साल रजानगर डोंगरगढ़ 3- शुभम तिवारी पिता स्व0 अवधेश तिवारी जेलरोड डोंगरगढ़ 4- साजदा सैय्यद पिता सैय्यद अब्दुल रसीद उम्र 32 साल बंागली पारा ईदगाह के पास डोंगरगढ़ जिसमें जुनैद खान के माध्यम से पीडिता के पति शुभम जैन के साथ परिचय होना इस परिचय के माध्यम से जुनैद उसकी पत्नी से संपर्क कर बहला फुसलाकर दूसरे जगह शादी करने के नाम से सलमान के द्वारा यहां वाहन बुकिंग कर शुभम तिवारी व साजदा के साथ 11/09/2020 को रात्रि 1.30 बजे के आस पास पीडिता को गुम महिला रायपुर छोडा गया तथा वहां से हवाई जहाज से इनके द्वारा दिल्ली ले जाकर दिल्ली से हरियाणा ले जाकर दलाल के माध्यम से आरोपी के पास बेच दिया गया था l
04 आरोपियो की गिरफ्तारी हो चुकी है बाकी आरोपियो की गिरफ्तारी शीघ्र की जायेगी अनुविभागीय पुलिष अधिकारी चंद्रेष ठाकुर डोंगरगढ l

