रायपुर। शनिवार देर रात दो अलग-अलग क्षेत्रों में आगजनी की घटना हो गई। डीडी नगर क्षेत्र के सरोना में जहां मकान में आग लगने से दो लोग झुलस गए। माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट से हादसा हुआ है। वहीं कोतवाली क्षेत्र में एक पोकलेन आग की चपेट में आ गई। हालांकि उसमें आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। माना जा रहा है कि किसी ने आग लगाई होगी। जानकारी के मुताबिक, सरोना स्थित क्चस्क्क कॉलोनी के मकान नंबर 15 में शनिवार राज अचानक आग लग गई। इससे पहले की कोई समझ पाता आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की तीन गाडिय़ां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि हादसे में नासिर और जमीला झुलस गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां खड़ी बाइकें भी खाक हो गई।वहीं कोतवाली थाना क्षेत्र में नगर निगम की बिल्डिंग के पीछे खड़ी पोकलेन में भी रात को आग लग गई। निगम की ओर से चल रहे निर्माण कार्य में पोकलेन का इस्तेमाल हो रहा था। सूचना पर दमकल की दो गाडिय़ां पहुंची और आग पर काबू पाया। पोकलेन में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि शरारती तत्वों के आग लगाने की भी आशंका जताई जा रही है।
शार्ट सर्किट से मकान में लगी आग, 2 लोग झुलसे, नगर निगम बिल्डिंग के पीछे खड़ी पोकलेन में लगी आग
