- कार्यक्रम से आन लाईन जुड़े 50 हजार से ज्यादा लोग
- विधिक जागरूकता हेतु ‘‘ न्याय सबके द्वार’’ पुस्तिका का विमोचन हुआ:
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देश पर आज दिनंाक 31 अक्टूबर 2020 को राज्य स्तरीय ई मेगा कैम्प का आयोजन छ.ग. राज्य के सभी जिलो में किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के द्वारा जिला न्यायालय परिसर में ई मेगा कैम्प का आयोजन किया गया। इस मेगा कैम्प का मुख्य आयोजक नवीन न्यायालय भवन के पार्किंग स्थल में किया गया। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ छ.ग. उच्च न्यायालय से विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से सुबह 10.30 बजे किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के कार्यपालक अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति श्री प्रशांत कुमार मिश्रा, छ.ग. उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री गौतम भादुड़ी, एवं न्यायमूर्ति श्री एम.एम.श्रीवास्तव के द्वारा छ.ग. उच्च न्यायालय से किया गया। इस उद्घाटन कार्यक्रम में राज्य के सभी जिला न्यायालय एवं अन्य सिविल न्यायालय विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जुड़कर शामिल हुए। ई मेगा कैम्प के उद्घाटन के साथ उच्च न्यायालय से मूक बधिरों को कानूनी जागरूकता देने के उद्देष्य से ‘‘सद्भावना ’’ विधिक जागरूकता श्रृंखला, प्रारंभ की गयी, जिसमें सांकेतिक भाषा में कानून से संबंधित जानकारी देने वाले विडियो, यू ट्यूब एवं अन्य माध्यमों से आम लोगों तक पहुंचाए जाएंगे। उच्च न्यायालय से उद्घाटन के पश्चात् स्थानीय कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में रायपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रामकुमार तिवारी, कलेक्टर डॉ. एस. भारती दासन, पुलिस अधीक्षक श्री अजय यादव, जिला पंचायत सी.ई.ओ. डॉ. गौरव कुमार सिंह, एवं अन्य विभाग के प्रषासनिक अधिकारीगण, रायपुर स्थापना के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, जिला अधिवक्ता संघ के सचिव श्री कमलेश पाण्डे, विभिन्न विभागों के कर्मचारीगण एवं पैरालीगल वालेन्टियर्स तथा हितग्राहीगण उपस्थित रहे। इस ई-मेगा कैम्प का संपूर्ण आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला प्रषासन रायपुर एवं गरियाबंद तथा शासन के अन्य विभागों के सहयोग से किया गया। इस ई-मेगा कैम्प के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं इन योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालक करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के सचिव श्री उमेष कुमार उपाध्याय ने इस संपूर्ण आयोजन के बारे में जानकारी दी और प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं के बारे में लोगों को बताया। इसके पष्चात् विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा उनके विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी, जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिला कार्यकम अधिकारी श्री अषोक पाण्डेय, समाज कल्याण विभाग की ओर से श्री अमित सिंह परिहार, उप संचालक कृषि की ओर से श्री आर.के.कश्यप, श्रम विभाग की ओर से श्री अमित कुमार वरू, एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से डॉ. विमल किशोर राय ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इसके पश्चात् विभिन्न योजनाओं के लगभग 50 हितग्राहियों को मंच पर बुलाकर विभिन्न अनुदान राशि चेक एवं सामग्रियों का वितरण किया गया।
ई मेगा कैम्प हेतु जिला न्यायालय परिसर रायपुर के अतिरिक्त राजिम, गरियाबंद, तिल्दा, देवभोग के सिविल न्यायालयों, कलेक्टोरेट गरियाबंद, सभी जनपद कार्यालयों, विकासखण्ड़ो में कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय हितग्राहियों को उनके स्थान पर ही योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इसके अलावा कई गांवो में ग्राम पंचायत के माध्यम से हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इस ई मेगा कैम्प में रायपुर जिले से 10166 हितग्राहियों को और गरियाबंद जिले से 7159 हितग्राहियों को सरकार की अलग-अलग योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इस ई मेगा कैम्प में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 72 हितग्राहियों को लगभग 64 लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान की गयी, श्रम विभाग की ओर से 5084 हितग्राहियों को लगभग 298 लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान की गयी, इसी प्रकार समाज कल्याण विभाग की ओर से 2674, उप संचालक कृषि की ओर से 1045, उप संचालक उद्यानिकी की ओर से 392, स्वास्थ्य विभाग की ओर से 510 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया। इस प्रकार कुल 4 करोड़ रूपये के अनुदान का वितरण इस ई मेगा कैम्प में किया गया।
20 हजार से ज्यादा लोग कार्यक्रम से ऑन लाईन जुड़े
कोरोना महामारी के कारण इस ई मेगा कैम्प को ऑन लाईन आयोजित किया गया था, जिसके लिए जिला न्यायालय परिसर रायपुर को कोर प्लेस के रूप में चिन्हित कर लगभग 50 से ज्यादा अन्य स्थानों पर भी एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए थे और विडियो कान्फ्रेेेसिंग के माध्यम से सभी स्थानो को एक दूसरे से ऑन लाईन जोड़ा गया था। इसके अलावा लगभग 70 ऐसे विद्यालयों में इस पूरे कार्यक्रम का प्रसारण किया गया है, जहां स्मार्ट क्लास या डिजिटल क्लास की सुविधा उपलब्ध थी। इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर, जिला प्रशासन रायपुर, नगर निगम रायपुर, तथा अन्य विभागों के फेसबुक पेज के माध्यम से भी इस संपूर्ण कार्यक्रम को लाईव दिखाया गया इसे लगभग 50 हजार लोगों के द्वारा ऑन लाईन देखा गया।
‘‘न्याय सबके द्वार’’ पुस्तिका का हुआ विमोचन
इस ई मेगा कैम्प के अवसर पर जिला प्रशासन रायपुर के द्वारा कानूनी जागरूकता के उद्देश्य से एक पुस्तक ‘‘न्याय सबके द्वार’’ का प्रकाशन कराया गया। आज जिला न्यायाधीश श्री रामकुमार तिवारी, कलेक्टर डॉ. एस. भारती दासन एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा इस पुस्तिका का विमोचन किया गया। इस पुस्तक में विभिन्न कानूनी विषयों के संबंध में सरल भाषा में जानकारी दी गयी है। 78 पेजों की इस पुस्तिका में 35 कानूनी बिन्दूओं पर जानकारी दी गयी है।
ई-मेगा कैम्प में 17 हजार से ज्यादा हितग्राहियों को मिला शासन की योजनाओं का लाभ
