प्रांतीय वॉच

बाँसकोट चौकी प्रभारी ने युवाओं को जागरूक करने के लिए चलाई मुहिम

Share this
प्रकाश नाग/ केशकाल/बाँसकोट:  बड़ेराजपुर ब्लॉक अंतर्गत बाँसकोट चौकी प्रभारी प्रमोद कतलम के नेतृत्व में गुरुवार को जन जागरूकता के लिए एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उक्त कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले में बढ़ रहे अनाचार, चोरी, ठगी, सायबर क्राइम समेत अन्य अपराधों के सम्बंध में युवाओं को जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। चौकी प्रभारी प्रमोद कतलम ने बताया कि कोंडागांव पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के आदेशानुसार अति. पु.अ.अनंत कुमार साहू व एसडीओपी दीपक मिश्रा के निर्देशन पर आज बाँसकोट चौकी में हमने क्षेत्र के युवाओं में जागरूकता लाने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में हमने युवाओ को चोरी, ठगी, सायबर अपराध, लगातार बढ़ते अनाचार के मामलों आदि पर विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया। उन्हें सायबर क्राइम के तरीकों और उनसे बचने के उपायों के बारे में भी बताया गया।  साथ ही युवाओं को सेनेटाइजर व मास्क वितरण कर कोरोना संक्रमण के बचाव के इस उपाय से ग्रामीण अंचल के लोगो को जागरूक करने की बात समझाई गयी।
कतलम ने कहा कि कोंडागांव पुलिस के द्वारा लगातार इस मुहिम के माध्यम से लोगो को जागरूक किया जा रहा है। इससे पहले भी हमने जन चौपाल व चलित थाना के माध्यम से लोगो को सायबर क्राइम से बचने सहित ठगी का शिकार ना होने की जानकारी देते आ रहे हैं। और आगे भी इस मुहिम के तहत ग्रामीणों को जागरूक करने का प्रयास जारी रहेगा।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *