अफताब आलम/बलरामपुर। बलरामपुर बालक हायर सेकेण्डरी स्कूल में जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा आज विकास खंड शिक्षा अधिकारियों बी0आर0 सी0 एवं एबीओ
का मीटिंग लिया गया।उक्त मीटिंग में कोविड – 19 लॉक डाऊन के दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमुवाटांड में किए गए नवाचार के विषय में प्रोफ़ाइल तैयार कर हेडमास्टर शिव प्रशाद रवि
द्वारा उपस्थित अधिकारियों के समक्ष प्रजेंटेशन दिया गया जिसे जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विकास खंड शिक्षा अधिकारियों को अमल करवाने के लिए कहा गया।
हेडमास्टर शिव प्रशाद रवि द्वारा तैयार प्रोफ़ाइल को सभी अधिकारी अवलोकन भी किए और जमुवाताड
स्कूल को देखने आने की बात कहे।

