देश दुनिया वॉच

फिर खुली पुलिस की पोल, रेप केस में सजा काट रहे नारायण साईं के पास से मिला मोबाइल

Share this
  • जेल की A/2 बैरक नंबर- 55 में आजीवन कारावास की सजा काट रहे नारायण उर्फ नारायण साईं आसुमल हरपलानी के अलावा इसी बैरक के चार अन्य कैदियों के पास से भी मोबाइल फोन बरामद हुआ है.

सूरत : फिर खुली पुलिस की पोल, रेप केस में सजा काट रहे नारायण साईं के पास से मिला मोबाइलरेप केस में जेल की सजा काट रहे नारायण साईं के पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ है. नारायण साईं, नाबालिग लड़की से रेप के अभियुक्त और अपने को आध्यात्मिक गुरु कहने वाले आसाराम बापू के बेटे हैं और इन दिनों लाजपोर सेंट्रल जेल में बंद हैं. जेल प्रशासन ने नारायण साईं के पास से मोबाइल पकड़े जाने के मामले में स्थानीय सचिन पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है. जेल की A/2 बैरक नंबर- 55 में आजीवन कारावास की सजा काट रहे नारायण उर्फ नारायण साईं आसुमल हरपलानी के अलावा इसी बैरक के चार अन्य कैदियों के पास से भी मोबाइल फोन बरामद हुआ है. सूरत की जेल से मोबाइल मिलने की ये कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी यहां से मोबाइल पकड़े जा चुके हैं. नारायण साईं कथा और प्रवचन की आड़ में महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाता था. नारायण साईं के खिलाफ सूरत की जिन दो रेप पीड़िता ने गवाही दी उन्हें भी कथा और प्रवचन के आड़ में नारायण साईं ने अपना शिकार बनाया था. दोनों बहनों ने नारायण साईं पर आरोप लगाया था कि उसने कथा के बहाने कई बार उनके साथ रेप और अप्राकृतिक सेक्‍स भी किया. यही नहीं, वह उन्हें यह बताने की कोशिश करता था वह लड़कियों से बेहद प्यार करता है इसलिए वह उन्हें लव लेटर्स भी लिखा करता था. सूरत की दोनों पीड़ित बहनें आसाराम के आश्रम में साधक बनकर रह रही थीं. उन्होंने बताया कि आसाराम और उसके बेटे नारायण साईं के सामने उनकी पत्नियां ही उन्हें ले जाती थी. इसके बाद नारायण साईं उन्हें हवस का शिकार बनाता था. रेप पीड़िताओं ने बताया था कि नारायण साईं उसके साथ कई जगहों पर दुष्कर्म और शारीरिक शोषण किया. नारायण साईं अक्सर ऐसा कई लड़कियों के साथ करता था. उसने कई लड़कियों से जिस्मानी रिश्ते बनाए थे. जब लड़कियों ने उसके खिलाफ रेप की शिकायत की थी तो नारायण साईं कहता था कि वह तो उससे प्यार करता था.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *