देश दुनिया वॉच

जम्मू-कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर, AK-47 और पिस्टल भी बरामद

Share this

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में शोपियां के मलहोरा क्षेत्र में आज हुए एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है. इन आतंकियों के पास से एके 47 राइफल और पिस्तौल भी बरामद की गई है. भारतीय सेना ने बताया है कि फिलहाल ऑपरेशन खत्म हो गया है.बता दें कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में गुप्त सूचना के आधार पर तलाशी अभियान शुरू हुआ था. जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे थे, वहां भारी मात्रा में गोलीबारी शुरू हो गई. इसके बाद सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई.बताया जा रहा है कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकी हमला करके भागने की फिराक में थे. लेकिन जवानों ने उन्हें घेर लिया.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *