प्रांतीय वॉच

कोहलकसा में बच्चों को पढ़ाई से साथ शिक्षक सिखा रहे योग

Share this

तिलकराम मंडावी/डोंगरगढ़। विकासखण्ड डोंगरगढ़ के ग्राम कोहलकसा में योग के साथ-साथ पढ़ाई लिखाई करवाया जा रहा है। ज्ञात हो ,कि ग्राम विकास संस्थान ग्राम कोहलाकसा के तत्वाधान मे कोरोना काल में एक ओर जहाँ बच्चों की पढ़ाई लिखाई पूरा चरमरा गयी है। वही दूसरी ओर ग्राम विकास संस्थान ग्राम कोहलाकसा में कक्षा 1 से लेकर 8 तक की पढ़ाई का कार्य ग्राम के उत्साही शिक्षित बेरोजगारो के द्वारा यह पुनीत कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। जो वास्तव में प्रसंसनीय है ।सुबह और शाम दो पाली में मास्क और सेनेटाइजर का प्रयोग करते हुये बिना कोई शुल्क लिये नियमित कक्षाएं चला रहे हैं। साथ ही साथ बच्चों को योग और व्यायाम भी कराया जाता है । ताकि बच्चों में रोगप्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि हो द्य ग्राम के थम्मन लाल यादव, शिवम साहू, अरुण कुमार निषाद, देबीलाल निषाद, पूनम कुंजाम, कुमारी लिलेश्वरी साहू, कुमारी सरिता साहू खोमेश निषाद, और नेतुराम चंद्रवंशी के द्वारा पूरा लगन के साथ बच्चों को पढ़ाई कराकर अपना बहुमूल्य समय दिया जा रहा है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *