प्रांतीय वॉच

संसदीय सचिव शकुंतला साहू ने 26 दिव्यांगजनो को किया ट्राईसिकल वितरण

Share this
कमलेश रजक/ मुंडा : सुश्री शकुन्तला साहू संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक कसडोल ने कसडोल विधानसभा के विकासखंड पलारी में 26 दिब्यांजनो को मोटर ट्राइसिकल वितरण किया गया साथ ही राज्य आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत महिला स्व सहायता द्वारा गोबर से निर्मित दीया एवं मूर्ति का अवलोकन की एवं समूह से दीया क्रय की । संसदीय सचिव सुश्री शकुन्तला साहू ने कहा की दिब्यंजनो को मोटर ट्राइसिकल मिलने से उनकी जीवन स्तर में सुधार आएगा साथ ही वे अपने से आत्मनिर्भर होंगें ,महिला स्व सहायता समूहों को बधाई दिए जो गोबर से दीये बनाये है ,इससे उनको आर्थिक लाभ होगी । ट्राइसिकल मिलने से हितग्राहियों ने खुशी प्रकट कर संसदीय सचिव एवं विधायक सुश्री शकुंतला साहू का  विधायक का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष  खिलेन्द्र वर्मा ,उपाध्यक्ष मनोज आडिल ,ब्लाक कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष गनेश शंकर जायसवाल जनपद सदस्य भूपेंद्र साहू वरिष्ठ कांग्रेस नेता बाबू खान ,जिला पंचायत के सदस्य एवं जनपद पंचायत के सदस्य गण व जनपद पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी एवं महिला बाल विकास के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *