प्रांतीय वॉच

भिलाई को नंबर-1 बनाने में जुटा निगम प्रशासन, एमआईएस पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है डाक्यूमेंट

Share this

तापस सन्याल/ भिलाई नगर। महापौर व भिलाई नगर विधायक श्री देवेन्द्र यादव और निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग भिलाई को स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 में नंबर-1 बनाने की तैयारी में जुट गया है। सेवन स्टार रेटिंग के साथ नंबर-1 की रैंक हासिल करने के लिए एमएआईएस पोर्टल पर डाक्युमेंट फीडिंग की प्रक्रिया शुरू कर दिया है। आयुक्त के निर्देशानुसार स्वच्छता से जुड़ी तैयारियों एवं उपलब्ध संसाधनों के आधार पर डाक्यूमेंट को फीडिंग/अपलोड किया जा रहा है। आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को स्वच्छता मिशन की वेबसाइट पर सफाई से संबंधित प्रत्येक कार्य को हर महीने एमआईएस पर अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। जिससे सर्टिफिकेशन और प्रमाणीकरण के लिए निर्धारित 1800 अंक में से 100 फीसद अंक निगम को मिल सके। आयुक्त ने अधिकारियों को स्वच्छता मिशन की वेबसाइट पर डोर टू डोर सफाई और सभी एसएलआरएम सेंटर से संबंधित जानकारी अपलोड करने के निर्देश दिए है।
बेस्ट डाक्यूमेंटेशन पर मिलेगा अंक
स्वच्छता सर्वेक्षण -2021 के अंतर्गत शहर की प्रत्येक तिमाही में सर्वेक्षण होना है। हर बार के सर्वेक्षण में सही समय पर डाक्यूमेंट को अपलोड करने एवं अन्य मापदंड को पूरा करने पर ही निर्धारित अंक मिलेगा। समय पर जानकारी को अपडेट नहीं करने पर अंको में कमी स्वाभाविक है। इसलिए निगम प्रशासन ने वेबसाइट पर शहर की जनसंख्या, वार्डों की जानकारी, कुल संपत्तिकर दाताओं की संख्या, यूजर चार्ज की वसूली, सफाई व्यवस्था में उपयोग किए जाने वाले वाहन, रिक्शा, सफाई कामगार, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की स्थिति, कचरे का सेग्रीग्रेशन सेंटर, आवासीय और व्यावासयिक क्षेत्र, साप्ताहिक बाजार, सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालय, तालाबों की संख्या, बस स्टेंड और रेलवे से संबंधित सर्पोर्टिंग डाक्यूमेंट अपलोड किया जा रहा है।
कचरा सेग्रीगेशन पर फोकस
स्वास्थ्य विभाग ने 100 फीसद घरों से कचरा एकत्र करने और वार्ड स्तर पर कचरे को सेग्रीगेशन की प्रक्रिया पर फोकस किया है। 7-8 वार्डों के बीच एसएलआरएम सेंटर का निर्माण कर कचरे का सेग्रीगेशन किया जा रहा है। फिलहाल नेहरू नगर, पीली मिट्टी चौक लक्ष्मी नगर सुपेला, बैकुंठधाम, खुर्सीपार तथा रैश्ने आवास के एसएलआरएम सेंटर में कचरा सेग्रीगेशन किया जा रहा है। अक्टूबर के आखिरी सप्ताह तक बटालियन नेहरू नगर के सामने का एसएलआरएम सेंटर तैयार होने की पूर्ण संभावना है। इससे घरों से निकलने वाला गीला कचरा वहीं पर सेग्रीगेशन हो जाएगा। सर्वेक्षण के कुल अंक 6000 निर्धारित है! जिसमें सर्टिफिकेशन/प्रमाणीकरण पर 1800, सेवा स्तर प्रगति पर 2400, नागरिक प्रतिक्रिया पर 1800 अंक प्राप्त करने होंगे!

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *