नरसिंग मंडावी/ नारायणपुर : जिला मुख्यालय के नारायणपुर विकासखंड के कई गावों जिसमें बिंजली निर्मल ग्राम पंचायत के नाम से जाना जाता रहा है लेकिन आज कई घरों में शौचालय नहीं होने के कारण लोग खुले में शौच जाते हैं , ग्राम पंचायतों के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण अंचलों में खुले में शौच जाने वाले लोगों को रोकने के लिए गांव के स्वच्छ कर्मी महिलाएं व ग्राम पंचायतों द्वारा लगातार निगरानी कर रोकने का विशेष मुहिम चलाई जा रही है। बहुत से असामाजिक तत्व के लोग सहयोग करने के बजाए ग्राम पंचायत व महिला समूहों के साथ उलझने का प्रयास करते हैं । शासन की सभी योजनाओं का लाभ लेने जैसे ही तत्परता दिखाते हैं उसी प्रकार शासन के नियमों का पालन करते तो स्वमेव अनुशासन बन जाता। गांवों में जागरूकता लाने महिला समुहों का योगदान किसी से छुपा नहीं है। स्वच्छाग्रही समूह की महिलाएं शासन प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है। इन महिलाओं का मनोबल बढ़ाने स्वच्छ भारत मिशन के संकुल समन्वयक स्वच्छाग्रही समुहों की चौपाल में शामिल होकर उनके कार्यों का निरीक्षण कर नये नये टिप्स देकर बेहतरीन कार्य करने प्रोत्साहित करते हैं।
खुले में शौच जाने से रोकने के लिए सुबह सुबह कर रहे समूह की महिलाएं कर रही है निगरानी

