प्रांतीय वॉच

टीचर्स एसोसिएशन ने शिक्षा पर लगाया भेदभाव करने का आरोप

Share this
महेन्द्र सिंह/ नवापारा( राजिम )पाण्डुका : टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष संजय शर्मा,प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान,देवनाथ साहू,शैलेन्द्र पारीक,प्रांतीय सहसचिव विनोद सिन्हा, संयुक्त सचिव यशवंत बघेल,प्रांतीय आई टी सेल पूरन लाल साहू,गिरीश शर्मा,जिलाध्यक्ष आरिफ मेमन ने बताया कि संघ के द्वाराशिक्षा मंत्री,प्रमुख सचिव शिक्षा व संचालक लोक शिक्षण को पत्र लिखकर 05 मार्च 2019 प्रकाशित छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा(शैक्षिक व प्रशासनिक संवर्ग) भर्ती व पदोन्नति नियम 2019 के अनुसार एल बी संवर्ग के शिक्षकों को भी पदोन्नति करने की मांग की है।छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा व प्रांतीय आई टी सेल पूरन लाल साहू ने कहा कि 29 सितम्बर को वीडियो कांफ्रेंसिंग में शिक्षकों के पदोन्नति के निर्देश दिए है,किन्तु संयुक्त संचालक व जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा पदोन्नति हेतु केवल ई/टी नियमित शिक्षकों की जानकारी मंगाई गई है जो आपत्तिजनक है।ज्ञात हो कि प्रधान पाठक प्राथमिक शाला,प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक शाला व्याख्याता व प्राचार्य के पदोन्नति हेतु  करीब 46 हजार पद रिक्त है। 2019 के भर्ती व पदोन्नति नियम में एल बी संवर्ग भी सम्मिलित है। एल बी संवर्ग के पदोन्नति हेतु अलग पद की व्यवस्था पदोन्नति नियम है। पदोन्नति हेतु 05 वर्ष का अनुभव उल्लेखित है। शासकीय शाला का शिक्षकीय अनुभव एल बी संवर्ग को है।भेजे गए पत्र में कहा गया है कि नियमित शिक्षको व  संविलियन हुए एल बी संवर्ग के शिक्षकों के बीच भेदभाव उत्पन्न न हो ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जावे।तत्कालीन संविलियन के समय मे छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल को एल बी संवर्ग को भी नियमित शिक्षकों के साथ पदोन्नति हेतु आश्वस्त किया गया था था राजपत्र में उल्लेखित पदोन्नति हेतु 05 वर्ष के शैक्षिक अनुभव  को एल बी संवर्ग के लिए बाधा नही बनने का आश्वासन दिया गया था। 05 मार्च 2019 को जारी राजपत्र में नियमित व एल बी  शिक्षक संवर्ग हेतु पृथक पृथक पद निर्धारित किया गया है।केवल नियमित ई संवर्ग के शिक्षकों के पदोन्नति होने से पदोन्नति के लिए एल बी संवर्ग के लिए राजपत्र में निर्धारित पद रिक्त ही रहेंगे।जिससे शिक्षा गुणवत्ता भी प्रभावित होगी,साथ ही पात्रता होते हुए भी पदोन्नति के अवसर नही मिलने से एल बी संवर्ग के शिक्षक हतोत्साहित होंगे। संघ के जिला  संयोजक भुवन यदु,अवनीश पात्र, छन्नू सिन्हा, घनश्याम दिवाकर,लता ध्रुव,केशव सेन,छगन पंचभिये,भागचंद चतुर्वेदी,दिनेश्वर साहू,नितिन बखरिया,परमेश्वर निर्मलकर,हुलस साहू,संतोष साहू,लतीफ खान,गोविंद पटेल,टिकेंद्र यदु,दिनेश निर्मलकर,रवि अग्रवार,किरण साहू,कमलेश बघेल,बिरेन्द्र पवार,प्रह्लाद मेश्राम,विकास झा,रामचरण दीवान, संजय यादव,जितेंद्र सोनवानी,नंदकुमार रामटेके,सलीम मेनन सहित संघ के लोगो ने 05 मार्च 2019 के नियमानुसार सभी संवर्ग की पदोन्नति पूर्ण करने की मांग की गई है।  फोटो जिला सेल प्रभारी पूरन लाल साहू।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *