प्रांतीय वॉच

किसान को सांप ने काटा, जड़ी बूटी से इलाज के बाद, परिजनों के जागरूकता के कारण उपचार के लिए लाया लखनपुर अस्पताल

Share this
जानिसार अख्तर/ लखनपुर : थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरोली के आश्रित ग्राम कंचनपुर में 17 अक्टूबर कि सुबह लगभग 10:00 बजे धान की फसल देखने गए किसान को सांप ने काट लिया। जीजा के द्वारा जड़ी बूटी से किया जा रहा था इलाज परिजनों के जागरूकता के कारण घायल व्यक्ति को उपचार के लिए लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम उमरोली के आश्रित ग्राम कंचनपुर निवासी केश्वर राम राजवाड़े पिता स्वर्गीय सोहन राम राजवाड़े उम्र लगभग 50 वर्ष जो आज सुबह लगभग 10:00 बजे अपने खेत धान की फसल देखने गए हुए थे इस दौरान खेत की मेड़ में सांप ने काट लिया बाद इसके केश्वर राम राजवाड़े के द्वारा  सांप काटने  की  जानकारी परिजनों को दी गई जिसके बाद जीजा मनोहर राम के द्वारा जड़ी बूटी से इलाज किया जा रहा था। परिजनों के जागरूक होने कारण केश्वर राम राजवाडे को प्राथमिक उपचार के लिए लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। केश्वर राम राजवाडे का उपचार जारी है।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *