प्रांतीय वॉच

जस्टिस फॉर डॉ. भागवत देवांगन, न्याय की मांग को लेकर निकाली गई मौन रैली

Share this
राजकुमार साहू/जांजगीर-चाम्पा : राहौद में जूनियर डॉक्टर भागवत देवांगन को न्याय देने की मांग को लेकर मौन रैली निकाली गई और चौक पर कैंडल जलाकर मृतक जूनियर डॉक्टर को श्रद्दांजलि दी गई. यहां ‘जस्टिस फॉर डॉक्टर भागवत देवांगन’ की मुहिम, परिजन और लोगों ने छेड़ दी है, जिसके बाद न्याय दिलाने को लेकर अलग-अलग तरह से लोगों द्वारा मुहिम चलाई जा रही है. दरअसल, 1 अक्टूबर को मप्र के जबलपुर के मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में राहौद निवासी जूनियर डॉक्टर भागवत देवांगन ने रैगिंग से परेशान होकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. इसके बाद जूनियर डॉक्टर भागवत देवांगन को न्याय दिलाने के लिए परिजन और स्थानीय लोग लगातार आंदोलन कर रहे हैं.
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *