देश दुनिया वॉच

गायक कुमार सानू कोरोना संक्रमित, रिपोर्ट आई पॉजिटिव, फेसबुक पर दी जानकारी

Share this

मुंबई। बॉलीवुड के फेमस सिंगर कुमार शानू के बेटे जहां बिग बॉस के घर में बंद हैं वहीं बाहर उनके पापा की तबीयत खराब हो गई है। बॉलीवुड और टीवी जगत की कई नामी हस्तियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद अब कुमार शानू भी कोरोना वायरस संक्रमण का शिकार हो गए हैं। इस बात की जानकारी उनके आधिकारिक फेसबुक पेज के जरिए फैंस को दी गई है। सिंगर के फेसबुक पर उनकी टीम की तरफ से एक मैसेज लिखा गया है जिसमें लिखा है, दुर्भाग्य से सानू दा का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। प्लीज़ उनकी अछी सेहत के लिए दुआ करें। शुक्रिया। टीम कुमार शानू। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक बीएमसी ने उस पूरे फ्लोर को सील कर दिया है जहां शानू दा रहते हैं।
बॉम्बे टाइम्से से बात करते हुए उनकी पत्नी ने बताया कि अगर उनकी (कुमार शानू) तबीयत ठीक हो गई और वो ठीक महसूस करेंगे तो 8 नवंबर को यहां (लॉस एजेलिस) आ जाएंगे। फिलहाल वो क्वारंटाइन हैं। हालांकि वो लॉकडाउन की वजह से पिछले 9 महीने से हम लोगों से नहीं मिले थे, इसलिए वो हमसे मिलने के लिए बहुत उत्साहित थे। लेकिन अब अगर वो ट्रेवल करने में ठीक महसूस नहीं करेंगे तो हम लोग उनके पास मुंबई चले जाएंगे और वहीं त्यौहार सेलिब्रेट करेंगे। वो 9 महीने बाद अपने पत्नि सलोनी और बेटियों शनॉन और एनाबेल से मिलने के लिए काफी एक्साइटेड थे, इसलिए वो जल्दी ही लॉस एंजेलिस जाने वाले थे और 20 अक्टूबर को वहीं अपना जन्मदिन मनाने वाले थे। इसके बात शानू दा का प्लान लॉस एंजेलिस में ही दुर्गा पूजा का त्यौहार सेलिब्रेट करने का था, और दिसंबर में पत्नी का जन्मदिन सेलिब्रेट करने के बाद वो मुंबई वापस आते। लेकिन अब ज़ाहिर है शानू दा की तबीयत पर निर्भर करता है कि वो लॉस एंजेलिस ट्रैवल करेंगे या नहीं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *