प्रांतीय वॉच

माता दरबार में गुजेगे जयकारा शक्ति का महापर्व शारदीय

Share this
जानिसार अख्तर – लखनपुर : आदिशक्ति जगत जननी  मां महामाया  के नौ रूपों का पूजा अनुष्ठान किए जाने का महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ शक्तिपीठों देवी मंदिरों दुर्गा पंडालों मैं आज शनिवार से होने जा रहा है   सिंह वाहिनी के अद्भुत नौ स्वरूपों में  शैलपुत्री ब्रह्मचारिणी चंद्रघंटा कुष्मांडा स्कंदमाता कात्यायनी कालरात्रि महागौरी सिद्धिदात्री की पूजा अनुष्ठान किए जाने की परंपरा आदि काल से रही है  वर्ष में दो बार  चैत्र माह एवं अश्वनी माह के शुक्ल पक्ष  प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक देवी माता  के  पूजा अनुष्ठान पूरे आस्था के साथ किए जाने की परिपाटी रही है  इसी कड़ी में नगर लखनपुर के प्राचीन  देवी मंदिर में सभी तैयारियों के बाद जगत जननी मां महामाया के सभी नौ रूपों  के दर्शन पूजन  किए जाने का सिलसिला आज  से आरंभ होने जा रही है  जो अनवरत नौ दिनों तक जारी रहेगा इसके अलावा  प्राचीन भवानी मंदिर लखनपुर   ग्राम जेजगा स्थित रामपुरहीन  माई के मंदिर तथा क्षेत्र के अन्य शक्तिपीठों में देवी माता के रूपों का विशेष हवन पूजन नौ दिनों तक चलता रहेगा माता भक्तों पंडित  पूजारियो एवं श्रद्धालुओं  द्वारा पूजा अनुष्ठान नौवमी तिथि तक किए जाते रहेंगे   इसी कड़ी में नगर के बाजार पारा  मोहल्ला स्थित दुर्गा मंडप एवं  नवचेतना दुर्गा मंडप जूना लखनपुर मैं सभी तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए मां दुर्गा के प्रतिमाओं  के स्थापना के साथ  पूजा अनुष्ठान किए जाने का सिलसिला भी आज से आरंभ होगी  अखंड मनोकामना दिप कलश  देवी मंदिर के दिप कक्षो में प्रज्वलित  किये जाएंगे इसके अलावा क्षेत्र के ग्राम लटोरी,   नवापारा , कुन्नी के दुर्गा पंडालों में शारदीय नवरात्र मनाए जाने प्रक्रिया  आरंभ होगी । अपने अपने घरों में जवारा बोकर  जगराता करने वाले आस्थावान  माता भक्त  जगराता का शुभारंभ आज से करेंगे । कोरोना काल के भयावहता को देखते हुए शासन प्रशासन द्वारा बनाए गए नियमानुसार जारी दिशा निर्देश के अनुरूप शारदीय नवरात्र एवं विजयादशमी दशहरा उत्सव मनाये जाने दुर्गा पूजन समिति सदस्यों एवं मंदिर के पंडित पुजारियों द्वारा निर्णय लिया गया है।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *