सुनील नार्गव/ मुंगेली : युवती को शादी का प्रलोभन देकर उनसे दुष्कर्म करने के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला डेरहा कापा थाना लालपुर से सामने आया है, जिसमें 24 वर्षीय युवती ने शादी का प्रलोभन देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिल्हा निवासी आरोपी सूर्यकांत भारद्वाज पर युवती ने आरोप लगाया है कि युवक ने उससे प्रेम का झांसा दिया जब युवती उसके प्रेमजाल में फंस गयी तो उसने शादी का प्रलोभन दिया और मना करने के बावजूद शारीरिक संबंध बनाए। और पीडि़ता ने जब शादी की बात करने पर आरोपी टाल दिया करता था। युवती इससे परेशान होकर आरोपी सूर्यकांत भारद्वाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया। पीडि़ता के रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल गंभीरता दिखाते हुए 12 घंटे भीतर में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
