रवि मुदिराज/ राजनांदगांव। अंबागढ़ चौकी विकासखंण्ड मुख्यालय से महज 5 किमी. दूर बागनारा गांव में एक कृशक के खेत में फसल के अंदर एक अज्ञात युवक की लाष मिली है। षव की षिनाख्त नही हो पाई है। लाष दो तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। अज्ञात युवक के षरीर में कपडे के नाम पर केवल अन्त:वस्त्र ही थे। पुलिस कोटवार की रिपोर्ट मर्ग कायम कर मामले की विवेचना व षव की षिनाख्ति में लगी हुई है। टीआई की माने तो पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही अज्ञात युवक की मौत के कारणो का खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस सारी संभवनाओ को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी हुई है। बागनारा निवासी कृशक रम्हउ मंडावी अपने खेत में फसल को कीट प्रकोप से बचाने के लिए दवाई का छिडकाव करने गया था। इसी दौरान उसे खेत में फसल के अंदर एक युवक की लाष देखी। अद्र्धनग्न षव देखकर घबराए कृशक ने तत्काल घटना की सूचना गांव पहुचकर ग्रामीणो व गांव के कोटवार को दी। इसके बाद कोटवार ने मामले की सूचना थाने पहुचकर पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी घनष्याम कामडे व टीआई आर्षीवाद रहटगांवकर दलबल के साथ घटनास्थल पहुचे। टीआई श्री रहटगांवकर ने बताया की अज्ञात युवक की षव दो तीन दिन पुरानी हो सकती है। क्योकि षव में कीडे व चीटिया चल रही थी और षव गलना षुरू हो गया था। इसलिए प्रथम दुश्टया यह नही बताया जा सकता है की अज्ञात युवक की मौत किस तरह हुई होगी। टीआई ने बताया की पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणो का खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना व षव की षिनाख्ति के लिए कसरत करना षुरू कर दिया है। बहरहाल अज्ञात युवक की मौत को लेकर बागनारा सहित आस पास के गांवो में तरह तरह की चर्चाए चल रही है।
बागनारा खेत में फसल के अंदर मिली अज्ञात युवक की लाश, गांव में दहशत

