प्रांतीय वॉच

दो दर्जन घरों की जांच 15 घरों के कूलर में निकला पानी

Share this
  • चेतावनी के बाद भी फैला रहे थे गंदगी, वसूला जुर्माना

तापस सन्याल/रिसाली : स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर रिसाली निगम क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। बाजार व रिहायशी क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर मुनादी भी कराया जा रहा हैं। इसके बाद भी लापरवाही पूर्वक सड़क पर गंदगी फैलाने वाले व्यापारियों से निगम ने 1400 रूपए जुर्माना वसूला। इन दिनों  निगम का स्वास्थ्य विभाग रिहायशी और व्यापारिक प्रतिष्ठानों वाले क्षेत्रों में कर्मचारियों का गैंग लगाकर सफाई करा रहा हैं। आम लोगों को कचरा निर्धारित स्थान पर रखने और डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए लगे गाड़ी में डालने के लिए प्रेरित किया जा हैं। इसके बाद भी गुरूवार को कृष्णा टाॅकिज रोड स्थित केशरवानी टाइल्स गोडाउन के कर्मचारियों व लाला ब्रदर्श फ्रूट व जूस के संचालक ने कचरा को आम रास्ता पर फेक दिया। स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षक बिजेन्द्र परिहार व अन्य कर्मचारियों की नजर पड़ने पर दोनों से क्रमशः 1200 व 200 रूपए का जुर्माना किया।

दर्जन भर घरों की जांच
मौसम के बदलते ही क्षेत्र में मच्छर का प्रकोप बढ़ते जा रहा हैं। मच्छर से होने वाले जान लेवा बीमारी के बचाव के लिए अपर कलेक्टर व रिसाली निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने विशेष दिशा निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम जोरातराई स्थित बाबाधाम पारा में विशेष अभियान चलाया। दर्जन भर से ज्यादा घरों में लगे कूलर को टेमीफाॅस दवा से ट्रीटमेंट किया। इस दौरान 18 घरों में लगे कूलरों में भरे पानी को खाली कराया। वहीं 8 कूलरों को किस तरह रखना है इसकी जानकारी दी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *