प्रांतीय वॉच

सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाया चबुतरा निगम ने ढहाया

Share this
  • मोबाइल से सूचना मिलने पर की कार्यवाही

तापस सन्याल/रिसाली : ऊतई मुख्य मार्ग टंकी मरोदा में अतिक्रमण कर बनाया गया चबुतरा शुक्रवार को ढहा दिया गया। अतिक्रमण 60 बाई 15 में किया गया था। चबुतरा का उपयोग मछली बेचने किया जा रहा था। राजस्व विभाग प्रभारी हरचरण सिंह अरोरा को मोबाइल पर शिकायत मिली थी कि ओवर ब्रिज के नीचे कुछ लोगों ने पक्का चबुतरा का निर्माण किया हैं। स्थल निरीक्षण में शिकायत सही पाए जाने पर राजस्व प्रभारी के नेतृत्व वाले टीम में शामिल संतोष तिवारी, अनिल देशमुख व छगन साहू ने जेसीबी की मदद से 15 बाई 10 के कूल 6 चबुतरा को ढहाया।

मार्ग हो रहा था अवरूद्ध
मुख्य मार्ग के किनारे चबुतरा बनाने से जाम की स्थिति बन रही थी। मांस प्रेमी सड़कों पर वाहन खड़ी कर मछली खरीदने जा रहे थे। इस वजह से ब्रिज के नीचे जाम होने लगा था। दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई थी।

व्यापारियों व नागरिकों से अपील
अपर कलेक्टर व रिसाली नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने नागरिकों व व्यापारियों से कहा हैं कि वे आम रास्ता, नाली, खेल मैदान व आरक्षित व खाली जमीन पर अतिक्रमण न करे। अन्यथा बेदखली कार्यवाही की जाएगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *