राजकुमार साहू / जांजगीर चांपा। कोरोना संक्रमण से जंग लड़ रहे पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश मिलेगा। जांजगीर चांपा पुलिस अध्यक्ष ने यह आदेश जार किया है। कि सभी पुलिसकर्मियों को 12 से 14 घंटे ड्यूटी करनी पड़ रही है। ऐसे में उन्हें मानसिक तनाव व शारीरिक थकान रहती है। मन में नकारात्मकता हावी होने का अंदेशा रहता है। इसे देखते हुए उन्होंने रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इस दिन वे पूरी तरह अवकाश पर रहेंगे और शासकीय कार्य से मुक्त रहेंगे। इससे वे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकेंगे। गौरतलब है कि जांजगीर चांपा अभी कोरोना वायरस का प्रदेश में हॉट स्पॉट बना हुआ है। यहां कोरोना मरीजों की संख्या सैकड़ों से पार पहुंच चुकी है। ऐसे में जांजगीर अधिकतर इलाकों में पुलिस जवान तैनात किए गए हैं और लगातार ड्यूटी दे रहे हैं। इंदौर में संक्रमण अधिक होने के कारण पुलिस जवानों को भी मानसिक व शारीरिक राहत देना जरूरी है ताकि ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह का तनाव न रहे।
कोरोना में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक मिलेगी छुट्टी

