रायपुर वॉच

भ्रष्टाचार के खिलाफ सिमगा जनपद अध्यक्ष सहित 17 सदस्य बैठे है अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में

Share this
खेमराज/ सिमगा : जनपद पंचायत सिमगा के कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष वीणा आड़ील अपने 17 जनपद सदस्यों के साथ भ्रष्टाचार की जांच कोताही के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में बैठे हैं। आपको बता दे अगस्त महिने में जनपद अध्यक्ष , जनपद सदस्य एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य बसंत आड़िल जांच समिति गठित कर सिमगा ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत किए गए कार्यों की जांच कि गई जिसमें अध्यक्ष आडील ने मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम पत्र लिखकर पंचायतों द्वारा की गई कार्यों में  भ्रष्टाचार होने की शिकायत कि साथ ही 5 कार्यों की जांच कराने की मांग किया गया करोना कॉल में कोविड-19 मद में ग्राम पंचायतों में खर्च की गई राशि जांच एवं सत्यापन हो 14 वित्त आयोग की राशि का आचार संहिता में पंचायत चुनाव के दौरान नियम विरुद्ध राशि आहरण कर दुरुपयोग किया है स्वच्छ भारत मिशन योजना अंतर्गत निर्मित शौचालय के हितग्राहियों की राशि भुगतान निर्माण कार्यों में गुणवत्ताहिन एवं 10 सचिव को सिमगा ब्लॉक से स्थानांतरण कराने की मांग रखे हैं आगे यह भी बताया लापरवाह अधिकारी के चलते गुणवत्ताहिन काम हुआ है उसी लापरवाह अधिकारी को जांच अधिकारी बनाया गया है। जब तक हमारी मांगे पूरा नहीं होगा तब तक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में बैठे रहेंगे।
जनपद पंचायत सिमगा के सीईओ पंकज देव ने बताया 29 पंचायतों में जांच कर प्रतिवेदन उच्च अधिकारी को भेजा जा चुका है 47 पंचायतों में 14वें वित्त मद की जांच चल रहा है एक-दो दिन में जांच कंप्लीट हो जाएगा 55 पंचायतों में शौचालय निर्माण की जांच करना बाकी है हमारे पास जांच करने के लिए 4 स्टाप है पारी पारी से सभी पंचायतों का जांच किया जाएगा।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *