देश दुनिया वॉच

अन्र्तराज्जीय गिरोह का पर्दाफाश : एसटीएफ के जवान बीच रास्ते में लूट का गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे

Share this
  • सायबर सेल की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस

बालकृष्ण मिश्रा/ सुकमा : सोमवार को जिला मुख्यालय के एसबीआई बैक से पैसा निकाल एसटीएफ के जवान पुलिस लाईन जा रहे थे तभी बीच रास्ते से दो बाईक सवार चोर ने पैसे लूटकर भाग गए। जिसके बाद जवानों ने पीछा भी किया लेकिन चोर भागने में कामयाब रहे। जिसकी शिकायत कोतवाली सुकमा में कराई। जिसके बाद एसपी शलभ सिन्हा ने एक टीम गठित की और सायबर सेल के माध्यम से टीम ने 12 घंटे के भीतर सीमावर्ती प्रदेश उड़ीसा में जाकर दोनो आरोपियों को पैसे समेत पकड़ लिया। और अन्र्तराज्जीय गिरोह का पर्दाफाश किया। एसपी शलभ सिन्हा ने टीम की कार्रवाई की तारीफ की और जिलेवासियों से अपील की दुकान व घरों के सामने सीसी टीवी जरूर लगाए। एसपी शलभ सिन्हा ने प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि कल जिला मुख्यालय के एसीबाई से दो एसटीएफ के जवान 2 लाख लेकर पुलिस लाइन की और जा रहे थे। तभी पीछा करते हुए दो आज्ञात व्यक्तियों ने लूट का अंजाम देते हुए दो लाख लेकर भाग गए। उसके बाद इसकी शिकायत कोतवाली सुकमा में की गई। उसके बाद तत्काल पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपियों के बारे में बैक व प्रत्यक्षदर्शीयों से जानकारी जुटाई। वहीं आरोपियों के भागने की जानकारी मिली। उसके बाद पुलिस को पता चला कि सीमावर्ती प्रदेश उड़ीसा के मलकानगिरी जिले के बालीमेला थानाक्षेत्र के चित्तापारी गांव में आरोपियों का होना ज्ञात हुआ। उसके बाद पुलिस की एक टीम ने वहां पर घेराबंदी कर आरोपी कार्तिक दास पिता मेघा दास व आउर काली पिता आउर भागीरथी दोनो गंजाम जिले के रहने वाले है। दोनो के पास से दो लाख बरामद किए गए। उसके बाद दोनो आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाऐंगा। वही नवपदस्थ एसपी केएल धु्रव एएसपी सुनील शर्मा एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी प्रेसवार्ता में मौजूद थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *