प्रांतीय वॉच

लखनपुर में कोरोना का कहर आज नगर में पाए गए 10  पॉजिटिव मरीज

Share this
  • लखनपुर क्षेत्र में 6 दिनों में पाए गए 50 कोरोना संक्रमित मरीज
जानिसार अख्तर / लखनपुर : स्वास्थ्य अमला के द्वारा कोविड-19 सघन सर्वे अभियान के तहत लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 41 लोगों का एंटीजन तथा 20 लोगों का rt-pcr मेथड से  सैंपल लिया गया ।जांच उपरांत लखनपुर वार्ड क्रमांक 2 से 1कोरोना पॉजिटिव वार्ड क्रमांक 07 से 1 वार्ड क्रमांक 13 से 05 कोरोना पॉजिटिव सहित लखनपुर में तीन अन्य कोरोना पॉजिटिव  मरीज पाए गए हैं जिससे नगर सहित क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य अमला के द्वारा सभी कोरोना संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट कर दवाई का वितरण कर उपचार शुरू कर दिया गया है। उक्त जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ पी एस केरकेट्टा के द्वारा दी गई है। गौरतलब है कि लखनपुर नगर में लगातार कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है साथ ही नगर के दुकानों एवं हाट बाजारों में मास्क का उपयोग तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होने से कोरोना संक्रमण का खतरा क्षेत्र में बढ़ गया है। लखनपुर क्षेत्र में 6 दिनों में लगभग 50 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं जिससे क्षेत्र मैं दहशत का माहौल बना हुआ है। क्षेत्रवासियों ने शासन प्रशासन से नगर में लॉक डाउन करने की मांग की है।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *