राजशेखर नायर/ नगरी : आदिशक्ति मां दुर्गा अंगारमोती ट्रस्ट गंगरेल की समीक्षा बैठक दिनांक 11/10/2020 को सम्पन्न हुई जिसमें सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव विशेष रुप से उपस्थित थे। विधायक डॉ. ध्रुव ने सारगर्भित और प्रेरक शब्दों से सभा को सम्बोधित करते हुए अंगारमोती ट्रस्ट की जमीन का गलत पट्टा वितरण को निरस्त किए जाने पर बधाई दी और आदिवासियों की हक और अधिकार के लिए संगठित और शिक्षित रहने का आव्हान किया। शोषण और अत्याचार को रोकने के लिए सदैव जागरुक रहने की नसीहत दी।इंटरनेट के दौर में सम्पन्न समाज का मुकाबला शिक्षित और संगठित रहने से ही संभव है। 2 अक्टूबर को धमतरी में सम्पन्न हुए सत्याग्रह की अपार सफलता के संदर्भ में आयोजित समीक्षा बैठक में आदिवासी समाज के उपस्थित सगाजनों को जागरुकता का पाठ पढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि वन समितियों की गतिविधियों पर ध्यान रखना होगा कहीं उसमें आदिवासी के अधिकारों का हनन तो नहीं हो रहा है। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए सावधान करते हुए कहा कि वर्तमान स्थिति बड़ा ही भयावह है आये दिन अप्रत्याशित घटनाएं घटित हो रही हैं ऐसे में समाज के बच्चों पर माता पिता का नियंत्रण आवश्यक है । गलत ढंग से ग्रामसभा गंगरेल को जारी वनाधिकार पट्टा को निरस्त किए जाने पर विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव के प्रयास और जिला प्रशासन के प्रति आक्रामकता की सामाजिक जनों ने जमकर प्रशंसा की। इसकेे अलावा हरदिहा साहू समाज के समर्थन के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया।बैठक में अ़ंगारमोती ट्रस्ट के अध्यक्ष माधव सिंह ध्रुव, गोड़ महासभा के राष्ट्रीय महासचिव कांति नाग,सर्व आदिवासी जिला धमतरी के अध्यक्ष जीवराखन लाल मरई,कार्यकारी अध्यक्ष बहुर सिंह मरकाम,अंगार मोती ट्रस्ट के सचिव आर.एन.ध्रुव,जिला गोंड़ समाज धमतरी के अध्यक्ष शिवचरण नेताम,लखन लाल ध्रुव,डॉ.आनंद ठाकुर,सचिव उदय नेताम, धमतरी तहसील अध्यक्ष जयपाल सिंह ठाकुर,तहसील गोड़ समाज नगरी के अध्यक्ष छेद प्रसाद कौशिल,मगरलोड तहसील अध्यक्ष माधव सिंह ठाकुर,कुरुद तहसील अध्यक्ष रोहित ध्रुव, शासकीय सेवक संघ नगरी के अध्यक्ष डोमार ध्रुव,युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश ध्रूव, प्रमोद कुंजाम, जिला युवा प्रकोष्ठ सचिव संतोष कुंजाम,गहलेद राम मण्डावी,विष्णु नेताम,नगरी तहसील सचिव नरेश छेदैहा,अरविंद नेताम, संत नेताम, संतोष गंगेश,बुधन नेताम, गीता नेताम, नंदा ध्रुव, चमेली नेताम आदि सामाजिकजन उपस्थित थे।
शिक्षित और संगठित रहकर ही इंटरनेट के दौर में विकास संभव : डॉ.लक्ष्मी

