रायपुर वॉच

मारवाही उपचुनाव : भाजपा से प्रसिद्ध सर्जन डॉ. गंभीर सिंह होंगे प्रत्याशी

Share this

रायपुर। मरवाही उपचुनाव के लिये भाजपा ने आज डॉ. गंभीर सिंह को अपना सेनापति घोषित कर दिया। डॉ. सिंह शहर के माने हुए सर्जन है, इससे पहले वे मेकाहारा में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे भाजपा के सक्रिय सदस्यों में से हैं और इससे पूर्व भी उन्होंने मरवाही से भाजपा से टिकिट की मांग की थी। उन्हें टिकिट दिए जाने का आश्वासन भी दिया गया था लेकिन एन समय पर उनकी टिकिट काट दी गई। डॉ. गंभीर सिंह मूलत: मरवाही के ही रहने वाले हैं और इस क्षेत्र में वे अपनी स्वास्थ्य सेवाओं के जरिये लोगों से जीवंत संपर्क में हैं। यही कारण है कि इस बार पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए मरवाही उप चुनाव में उन्हें अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। वर्तमान डॉ. गंभीर सिंह रिम्स में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *