रायपुर वॉच

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पी.एल पुनिया कोराना पॉजिटिव, फ्लाइट से दिल्ली रवाना

Share this
  • चुनाव समिति की बैठक और किसान सम्मेलन में हुए थे शामिल
  • रिपोर्ट पॉजिटिव आने से संंंपर्क मेें आए लोगों में मची खलबली

रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया कोरोना पॉजिटिव हो गए है। वे दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आए थे। पुनिया के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद प्रदेश में हड़कंप मचा है, क्योंकि वे चुनाव समिति की बैठक और किसान सम्मेलन में शामिल हुए थे।छग प्रभारी पीएल पुनिया का सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया था, जहां उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। पुनिया रिपोर्ट आने के पहले शाम की फ्लाइट से दिल्ली रवाना हो गए।उनके संक्रमित होने और सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होने की वजह से संपर्क में आने वालों में हड़कंप मच गया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *