देश दुनिया वॉच

कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी का निधन

Share this

जयपुर। भीलवाड़ा की सहाड़ा सीट से कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी का आज तड़के निधन हो गया। त्रिवेदी का गुडग़ांव के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। वे 65 वर्ष के थे।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित अन्य नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। श्री त्रिवेदी   को पिछले महीने उपचार के लिए यहां एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। बाद में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई, लेकिन फेफड़े संबंधी अन्य दिक्कतों के चलते उनकी हालत बिगड़ गयी। बाद में उन्हें गुडग़ांव के अस्पताल में भेजा गया।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने त्रिवेदी के निधन पर शोक जताते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं जताई हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित अन्य नेताओं ने भी त्रिवेदी के निधन पर शोक जताया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *