स्वपनिल तिवारी/ पिथौरा : आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी पिथौरा के तत्वाधान में एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन श्री द्वारिकाधीश यादव के मार्गदर्शन में तथा ब्लाक अध्यक्ष ठा.अनन्त सिंह वर्मा के नेतृत्व ने आयोजित एक दिवशीय मौन सत्याग्रह आंदोलन स्थानीय बस स्टैंड में दिया गया*। *उत्तरप्रदेश की दलित बेटी मनीषा बाल्मीकि के साथ बलात्कार एवं हत्या के खिलाफ न्याय दिलाने के लिए हाथरस पीडि़त परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी एवं राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी को उत्तरप्रदेश पुलिस ओर सत्ता के गुंडों द्वारा की गई अभद्रता के खिलाफ आज कांग्रेस जनो के द्वारा आक्रोश व्यक्त करते हुए मौन सत्याग्रह का कार्यक्रम राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के छाया चित्र पर माल्यर्पण कर धरना प्रदर्शन दिया गया।धरना प्रदर्शन के अंत मे अनुविभागीय अधिकारी राजश्व को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सोपा गया जिसमें प्रमुख रूप से पिथौरा नगर पंचायत के अध्यक्ष आत्मा राम यादव,जनपद उपाध्यक्ष मुकेश यादव,प्रदेश महासचिव रंजीत कोसरिया, वरिष्ठ कांग्रेसी कुलवंत खनूजा, प्रेम लाल सिंन्हा,पूर्व जिला महामंत्री अरविंदर छाबड़ा, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस सन्नी रोहिल्ला, जनपद पंचायत सभापति जितेंद्र सिन्हा, राजू सिन्हा, काशीराम शर्मा,बुधेश्वर डड़सेना,युवा कांग्रेस ब्लाक,अध्यक्ष कौशल रोहिल्ला,आदिवाशी कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष सुरेश मलिक,हरमिंदर उजाला, सरजू तिवारी,विद्याधर पटेल, युगल यादव, इंद्रजीत खनूजा,युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष उमर हसन, कमलेश बारीक,पवनरात्रे, सुदर्शन मुन्ना,लेखराम दीवान,कनक तिवारी,नवीन प्रधान,साधु राम खुटे,मोहन ठाकुर,राजा यादव, गंगा धर बरिहा सहित ग्रामीण अंचल से कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यूपी के दलित बेटी को न्याय दिलाने ब्लाक कांग्रेस कमेटी पिथौरा के तत्वाधान में मौन सत्याग्रह आंदोलन

