रायपुर वॉच

फसल खराब होने से किसान ने फंदा लगाकर जान दी, मुख्यमंत्री ने गहरा दुःख प्रकट किया

Share this
  • गृहमंत्री से ली घटना की जानकारी
  • गृह मंत्री ने मतरोडीह पहुंचकर की मृतक किसान के परिजनों से मुलाकात: 4 लाख रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की
  • कृषि अधिकारियों को आस-पास के क्षेत्र में लगी फसलों की बीमारी का सर्वे करने के दिए निर्देश

रायपुर : दुर्ग में एक किसान ने फसल खराब होने के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव सोमवार सुबह उसके ही खेत में पेड़ से लटका मिला। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। मामला मचांदुर पुलिस चौकी क्षेत्र का है। मामले में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू किसान के परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने जांच के साथ ही 4 लाख मुआवजा देने की घोषणा की है।
आत्महत्या करने वाले किसान के परिजनों से मिलने के लिए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू उसके घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुआवजा देने और जांच की घोषणा की है। आत्महत्या करने वाले किसान के परिजनों से मिलने के लिए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू उसके घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुआवजा देने और जांच की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक, मातरोडीह गांव निवासी दुर्गेश निषाद की डेढ़ एकड़ खेत थे। उसने 4 एकड़ खेत रेगहा (लीज) पर लेकर धान की फसल लगाई थी। फसल में ब्लास की बीमारी हो गई थी। इसके कारण फसल खराब हो गई। उसने बचाने के लिए कीटनाशक भी डाला, पर कोई फायदा नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि कीटनाशक भी नकली था। फसल खराब होने पर वह काफी सदमे में आ गया। सुबह आसपास के ग्रामीण खेत में पहुंचे तो उसका शव पेड़ से लटक रहा था। इस पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने फसल खराब होने और आर्थिक स्थिति बेकार होने की बात लिखी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान की मौत मामले में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू किसान के परिजनों से मिलने के लिए पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में सभी किसानों की फसलों की जांच करने के निर्देश कृषि अधिकारियों को दिए हैं। जिससे पता चल सके कि फसलों में कोई नई बीमारी तो नहीं आई है। वहीं रेगहा पर लिए गए खेत पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू से आज दुर्ग जिले के ग्राम मतरोडीह में हुई किसान की मृत्यु की दुखद घटना के संबंध में चर्चा की और घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने गृह मंत्री को मृत कृषक के परिवारजनों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने कहा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस घटना पर शोकाकुल कृषक के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज दुर्ग जिले के ग्राम मतरोडीह (मचांदूर) पहुंच कर मृत कृषक दुर्गेश निषाद के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। गृह मंत्री श्री साहू ने इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए मृत कृषक दुर्गेश निषाद के पिता और भाई को हर संभव सहायता देने की बात कही। उन्होंने मृतक के परिवार को 4 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा भी की। गृह मंत्री श्री साहू को श्री दुर्गेश निषाद के पिता ने बताया कि कीटनाशक दवा के छिड़काव के बाद भी फसल खराब होने पर उनका पुत्र दुर्गेश काफी दुखी और परेशान था। दुर्गेश को उनके पिता ने स्वयं परेशान नहीं होने की समझाईश दी थी और कहा था कि इस नुकसान की हम सब परिवारजन भरपाई कर लेंगे, लेकिन उसने यह दुखद कदम उठा लिया। दुर्गेश के पिता ने गृह मंत्री को यह भी बताया कि दुर्गेश के पास स्वयं की डेढ़ एकड़ जमीन है। इसके अलावा उसने रेग में जमीन भी लेता था। गृहमंत्री ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए मौके पर उपस्थित कृषि विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र का सर्वे कर फसल में लगी बीमारी का पता लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई नई बीमारी फसल में लगी है तो इसके लिए किसानों को सामयिक सलाह दी जाए और दवा एवं उपचार के बारे में बताया जाए।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *