(बिलासपुर ब्यूरो ) | महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती फूलोदेवी नेताम के निर्देशानुसार कल यूपी में श्रीमती प्रियंका गांधी के साथ पुरुष पुलिस के द्वारा कपड़े खीचने की जो अभद्रता की गई है एवं पीड़ित परिवार से राहुल गांधी ,प्रियंका गांधी को मिलने से रोकने की कोशिश की गई है इसके विरोध में आज जिला अध्यक्ष अनिता लव्हात्रे एवं सीमा पांडेय के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की ओर से यूपी सरकार का नेहरू चौक में पुतला दहन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ,शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक,संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि सिंह ,जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान ,बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय ,महिला ग्रामीण की अध्यक्ष श्रीमती अनिता लव्हात्रे ,शहर कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ,यूथ कांग्रेस के भावेंद्र गंगोत्री , रंजीत सिंह ,श्रीमती सीमा पांडेय ,प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती आशा सिंह ,प्रदेश सचिव श्रीमति शोभा चाहिल ,पुष्पा दुबे ,शिल्पी तिवारी जी,जिला उपाध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा सहारे जी,शहर उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा दृतेश ,पिंकी बत्रा ,पूनम माड़ेवार ,राजश्री पार्पिल्लेवार,ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती माया गन्धर्व,अंजू सोनी,रीता मजूमदार,आरती रजक,गिरजा सोनी,दया सोनी,संध्या पाण्डेय,सुमन बाटवे, कृष्णा रात्रे,उषा पात्रे,फरीदा खान,वहीदा खान,पूर्णिमा मिश्रा उपस्थित थी।
अनिता लव्हात्रे एवं सीमा पांडेय के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की ओर से यूपी सरकार का नेहरू चौक में पुतला दहन किया गया।
