रायपुर वॉच

सड़क हादसे में अधेड़ की मौत

Share this

रायपुर। रायपुर में तेज रफ्तार वैन ने बाइक सवार अधेड़ को टक्कर मार दी। सूचना पर बेटा मौके पर पहुंचा और पिता को लेकर प्राइवेट अस्पताल के चक्कर लगाता रहा, लेकिन हालत गंभीर देख भर्ती नहीं किया गया। जब तब सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंचा, पिता की मौत हो चुकी थी। हादसा आरंग थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुआ। जानकारी के मुताबिक, ग्राम कागदेही निवासी विश्राम सेन शुक्रवार को महानदी में नहाने के लिए गया था। जैसे ही वह नदी के पास पहुंचा, वैसे ही सूचना मिली कि उसके पिता प्यारेलाल सेन का ग्राम करमंदी में पंचायत भवन के पास एक्सीडेंट हो गया है। इस पर विश्राम अपने दोस्त मेघनाथ साहू के साथ मौके पर पहुंचा। वहां प्यारेलाल सड़क पर बेहोश पड़े और उनके नाक-कान से खून निकल रहा। पता चला कि एक वैन ने उनकी बाइक को टक्कर मारी और फिर खेत में जाकर पलट गई। विश्राम अपने पिता को स्थानीय निजी अस्पताल ले गया, लेकिन वहां भर्ती करने से मना कर दिया। इसके बाद सीएचसी आरंग लेकर पहुंचा, पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *