प्रांतीय वॉच

युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूपी मुख्यमंत्री की शव यात्रा निकाल किया पुतला दहन

Share this

बलरामपुर : एनएसयूआई प्रदेश महासचिव प्रतीक सिंह के नेतृत्व में रामानुजगंज में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शव यात्रा निकाल कर पुतला दहन किया। विदित हो कि कुछ दिन पूर्व उत्तरप्रदेश के हाथरस में एक 19 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार कर बलात्कारियों के द्वारा उसका जीभ काट दिया गया, उसकी रीढ़ की हड्डी तोड़ दी गई और अस्पताल में जिंदगी मौत की लड़ाई लड़ते उसकी मृत्यु हो गई। जिसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा लड़की का शव घरवालों को सौंपने के बजाय घरवालों की मर्जी के खिलाफ उनकी अनुपस्थिति में देर रात अंतिम संस्कार कर दिया गया था। जिसके विरोध में एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव प्रतीक सिंह के नेतृत्व में रामानुजगंज में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं द्वारा योगी आदित्यनाथ का शव यात्रा निकाल कर चांदनी चौक में पुतला दहन किया गया। प्रतीक सिंह ने कहा योगी आदित्यनाथ की सरकार के लोग उस लड़की के घर वालों को लड़की का शव सौंपने की बजाय उसके शव का अंतिम संस्कार, बिना घर वालों के उपस्थिति में कर दिया जाता है। जिससे स्पष्ट होता है कि उत्तर प्रदेश सरकार बलात्कारियों को संरक्षण दे रही है और ऐसा कृत्य करने वालों को बचाने का काम कर रही है। इसके विरोध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शव यात्रा निकाल चांदनी चौक में पुतला दहन किया। शव यात्रा के दौरान एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं का पुलिस से झड़प भी हुई, काफी खींचातानी के बाद एनएसयूआई के कार्यकर्ता योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाने में सफल हुए। इस दौरान एनएसयूआई प्रदेश सचिव राहुल बर्मन, जिलाध्यक्ष तौहीद रजा, नगर अध्यक्ष निशांत चौबे, स्पर्श गुप्ता, तौकीर रजा, कृतिव्रत मंडल, सत्यजीत सिंह, दादू चौबे, शुभम तिवारी, राजहंस गुप्ता, विवेक सोनी, सुमित सिंह, संकेत गुप्ता, अप्पू सिंह सहित एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *