प्रांतीय वॉच

गांधी जयंती के अवसर पर भाजपा का  स्वच्छता मिशन

Share this
राजशेखर नायर/नगरी। महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस  के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा गांधी बाल उद्यान की साफ-सफाई की गई, स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी जी की प्रतिमा की साफ-सफाई की व आसपास पूरे उद्यान में झाड़ू लगाकर  स्वच्छ नगरी का संदेश दिया मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा ने कहा कि देश में महात्मा गांधी के आदर्श को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आगे बढ़ाया जा रहा है महात्मा गांधी जी ने कहा था कि स्वतंत्रता और स्वच्छता में किसी एक को चुनना पड़े तो मैं स्वच्छता को पहले चुनना पसंद करूंगा क्योंकि देश में गंदगी  मिटेगी तो बीमारियों को दूर किया जा सकता है और इसी कदम को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लाल किले से खड़े होकर अगर कोई बात कही तो आम आदमी के जीवन से जुड़ी हुई थी वह है स्वच्छता कार्यक्रम में पूर्व जिला महामंत्री नागेंद्र शुक्ला, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमल डागा, जिला मंत्री राजेंद्र गोलछा, मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा मंडल मंत्री कुमार नायर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजय नाहटा, पार्षद पूनम बलजीत छाबड़ा, अश्वनी निषाद,  युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बलजीत छाबड़ , वरिष्ठ भाजपाई भावेश चोपड़ा उपस्थित थे
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *