रायपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यकारिणी की घोषणा के बाद भीतर ही भीतर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक भी असंंतुष्ट बताए जा रहे हैं इधर पार्टी के पूर्व प्रवक्ताओं में गहरी नाराजगी उभर कर सामने आ रही है भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर पार्टी के भीतर मतभेद सामने आने के बाद डैमेज कंटोल में संगठन गुट के नेता जुट गए है छत्तीसगढ़ की सामाजिक पृष्ठभूमि के आधार पर नियुक्ति नहीं होने से कई सामाजिक संगठनों ने अपनी नाराजगी जाहिर कर दी है। मुखावटी चेहरे के रूप में शो पिस नेताओं को जगह दी गई है। सक्रिय तेज तर्रार नेता पार्टी में फैली गुटबाजी के चलते एक बार फिर उपेक्षित महसूस कर रहे हैं इसके शुरूआत बस्तर, सरगुजा इलाके से हो सकती है। भाजपा संगठन से जुड़े नेताओं के अनुसार प्रदेश कार्यकारिणी में डॉ. रमन सिंह मंत्री परिषद में शामिल बड़े नेताओं का वर्चस्व बढ़ गया है पार्टी के जिन नेताओंंंं के खिलाफ गहरी नाराजगी आम जनता में होने के कारा पार्टी की बुरी तरह हार हुई है उसके बाद भी पार्टी ने सबक नहीं ली उल्टे पद मिलने से कई लोगों ने हैरानी जताई है। भाजपा ने प्रवक्ता पद पर विधानसभा व लोकसभा चुनाव के दौरान दर्जनों लोगों की नियुक्ति की थी। इन सभी प्रवक्ताओं को एक लाइन से हटा दिया गया। हटाए जाने से नाराज पार्टी के प्रवक्ता कोप भवन में चले गये हैं। प्रमुख लोगों को अपनी भावनाओं से अवगत करा दिया है नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित कई दिग्गज नेताओं ने कार्यकारिणी मेें संतुलन बिठाने की मुहिम भी शुरू कर दी है।
भाजपा के नाराज पूर्व प्रवक्ताओं ने अपने आप को किनारे किया

