प्रांतीय वॉच

130 करोड़ के कार्यों के भूमिपूजन से पहले विधायक,महापौर ने किया निरीक्षण

Share this
  • जनभावनाओं के अनुरूप बदलेगा शहर का स्वरूप : वोरा
दुर्ग : 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दुर्ग शहरी क्षेत्र के विकास हेतु 130 करोड़ के कार्यों का ई भूमिपूजन किया जाना है जिसके पहले विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल लोनिवि एवं नगर निगम के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल एवं विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी लेने निरीक्षण में पहुंचे। सबसे पहले 14 करोड़ के ठगड़ा बांध सौंदर्यीकरण स्थल पर पहुंच कर श्री वोरा व महापौर बाकलीवाल ने भूमिपूजन कार्यक्रम के लिए की जा रही व्यवस्था एवं निर्माण कार्य की विस्तृत जानकारी ली जहां अधिकारियों ने बताया कि दुर्ग भिलाई के मध्य स्थित ठगड़ा बांध को वृहद स्तर पर पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने जॉगिंग एवं सायकल ट्रैक, आइलैंड निर्माण एवं फ़ूड कोर्ट, उद्यान व सैंड बीच बनाया जाएगा जहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए उम्र वर्ग के लोग ग्रीन सिटी का अनुभव कर सकेंगे। इसके अलावा विधायक वोरा ने बटालियन से मिनीमाता चौक तक की 68 करोड़ के मार्ग सौंदर्यीकरण व पुलगांव से अंजोरा तक 56 करोड़ के सिक्स लेन मार्ग निर्माण का भी निरीक्षण किया। लोनिवि के कार्यपालन अभियंता अशोक श्रीवास ने जानकारी दी कि नेहरू नगर चौक से लेकर मिनीमाता चौक तक ना सिर्फ मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा बल्कि 2.5 मीटर चौड़े फुटपाथ व सायकल ट्रैक का निर्माण करने के साथ ही दोनों ओर नाली निर्माण व सभी चौराहों का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। विधायक वोरा ने कहा कि दुर्ग शहर का स्वरूप जनभावनाओं के अनुरूप बदला जाएगा शहर को स्मार्ट, ग्रीन एवं क्लीन सिटी के रूप में विकसित करने कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धन्यवाद देते हुए कहा कि शहर को मुख्यमंत्री का गृह जिला होने का लाभ आगे भी मिलता रहेगा। इस दौरान एल्डरमैन रत्ना नारमदेव, अंशुल पांडेय, पप्पू श्रीवास्तव, निगम के कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर, सहायक अभियंता जितेंद्र समैय्या व लोनिवि उप अभियंता गगन जैन उपस्थित थे।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *