देश दुनिया वॉच

कोरोना अपडेट : 24 घंटा, … मौत का आंकड़ा फिर 1000 से ऊपर, 80 हजार संक्रमित, 86 हजार ठीक भी हुए

Share this

नई दिल्ली: भारत में एक बार फिर कोरोना मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है और हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. देश में पिछले 24 घंटों में 80,472 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए और 1179 मरीजों की मौत हो गई. जबकि इससे एक दिन पहले 70,589 नए कोरोना केस आए थे और 776 मरीजों की जान गई थी. हालांकि 24 घंटों में 86,428 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 62 लाख 25 हजार हो गई है. इनमें से 97,497 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या घटकर 9 लाख 40 हजार हो गई और 51 लाख 87 हजार लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब पांच गुना अधिक है.ICMR के मुताबिक, 29 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 7 करोड़ 41 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई.

मृत्यु दर में गिरावट
राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिरकर 1.57% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 15% हो गई है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 83% पर है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है. कई राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हो रही है. हाल के दिनों में एक दिन में औसत 90,000 रिकवरी हुई है. देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र लगातार कोरोना की सबसे बुरी मार झेलने वाला राज्य बना हुआ है. यहां अब तक 13 लाख मामले दर्ज हो चुके हैं. इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश हैं. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *