प्रांतीय वॉच

विनय सिंह राजपूत बने हिन्दू क्षत्रिय वाहिनी गरियाबंद जिला सचिव

Share this

मैनपुर : गरियाबंद जिला में हिन्दू क्षत्रिय वाहिनी संगठन को मजबूती प्रदान करते एवं राजपूतो की अग्रणी संस्था हिन्दु क्षत्रिय वाहिनी की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संगठन में विनय सिंह राजपूत मैनपुर को जिला सचिव छग हिन्दू क्षत्रिय वाहिनी के पद पर नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष तरूणेन्द्र सिंह गहरवार, छत्तीसगढ़ प्रदेश संरक्षक राजेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय महासचिव शैलेश प्रताप सिंह, भाई देवेन्द्र सिंह ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष धमेन्द्र सिंह जी, प्रदेश सचिव तरूणेश सिंह, संगठन मंत्री संजय राठौर एवं जिलाध्यक्ष जलंधर सिंह राजपूत की अनुशंसा पर जिला युवा अध्यक्ष हिन्दू क्षत्रिय वाहिनी भानुप्रकाश सिंह राजपूत ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से मैनपुर मे सक्रिय क्षत्रिय समाज के विनय सिंह राजपूत को जिला सचिव के पद पर नियुक्ति प्रदान किये है। विनय सिंह राजपूत के हिन्दू क्षत्रिय वाहिनी के जिला सचिव बनाये जाने पर क्षत्रिय समाज सहित नगर के वरिष्ठ लोग एवं विभिन्न सामाजिक संगठनो ने बधाई दिये है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *