रायपुर वॉच

नई पीढ़ी को ऊर्जावान, ज्ञानवान और संस्कारवान बनाना आज की महत्ती आवश्यकता : अशोक बजाज 

Share this
  •   विश्व प्रवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संघ का राष्ट्रीय वेबीनार संपन्न
रायपुर : प्रवासियों के माध्यम से भारत को अखंड भारत बनाने के लियें विश्व प्रवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संघ की एक राष्ट्रीय वर्चुवल बैठक प्रवासी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भगवान सिंह की अध्यक्षता में संम्पन हुई | बैठक को संबोधित करते हुए मार्गदर्शक एवं पूर्व प्रचारक जनसंघ काल के स्वंयसेवक विनय तिवारी पुणे ने कहा कि आज सामाजिक एवं शैक्षिक स्तर पर संस्कारो के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है.  उन्होंने नारी सशक्तिकरण अधिकार एवं भारतीय संस्कृति को प्रसारित करने का संकल्प लेने का आव्हान किया | इस वेबीनार को संबोधित करते हुए रायपुर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने कहा कि नई पीढ़ी को ऊर्जावान, गुणवान और संस्कारवान बनाना आज की महत्ती आवश्यकता है. इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा नीति में आमूलचूल परिवर्तन किया है. यह नए भारत के निर्माण की दिशा में उठाया गया क्रांतिकारी कदम है. इसी प्रकार कृषि को लाभकारी बनाकर युवा वर्ग को खेती-किसानी की ओर प्रेरित करने के लिए कृषि कानून में व्यापक सुधार किया गया है. उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति की एक अपनी पहचान है तथा इसकी विशेषताओं से समूचा विश्व परिचित है, इसके बावजूद इसे कुचलने के प्रयास होते रहें हैं. श्री बजाज ने आगे कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने भारतीय संस्कृति की वृहत व्याख्या करते हुए एकात्म मानव दर्शन का प्रतिपादन किया। उनके विचार और दर्शन हमारे आदर्श जीवन के आधार है. श्री बजाज ने कहा कि आज ही के दिन यानी 27 सितंबर 1925 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई थी. हमारा परम सौभाग्य सौभाग्य है कि हम इस विचारधारा के संवाहक हैं. हमारा सबका प्रयास होना चाहिए कि दुनिया भर में अपनी संस्कृति का प्रचार कर भारत को पुनः विश्वगुरु के रूप में पुनर्स्थापित करें। कार्यक्रम में विशेष रूप से ई. रमेश गुप्ता,  संतोष तिवारी, जी के श्रीवास्तव, अनिल वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं महामंत्री डॉ मधु वत्स, महिला प्रभारी शैलतनया, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष , अनीता ठाकुर, पश्चिम उत्तर क्षेत्र अध्यक्ष, भीमसेन अग्रवाल, पूर्वोत्तर अध्यक्ष, एस पी सिंह, दक्षिण राज्य अध्यक्ष, पी. कृष्णमूर्ति, राष्ट्रीय विधि प्रमुख विक्रांत शर्मा ने विचार रखे | वन्देमातरम का गान प्रभा लता भार्गव, स्वागत महामंत्री प्रकाश, संचालन महामंत्री, संदीप मिश्रा तथा आभार प्रदर्शन रश्मि विश्वजीत ने किया।इस अवसर पर अंडमान से वर्धराजन , श्रीमती गीता, सुनीता दानिश, सुशीला, पूजा, दिल्ली से देवेन्द्र त्रिपाठी, मोहित, श्वेता शर्मा, हरियाणा से हिमांशु गोयल, संजय परासर, बीनू गर्ग, पंजाब से रमेश मित्तल, अश्विन्द्र सिंह, जगमोहन ठाकुर, मंजुला शर्मा, हिमांचल से शादीलाल गोस्वामी, उत्तराखंड से सुनील साहनी, उत्तर प्रदेश से दिग्विजय सिंह, डिम्पल दत्ता, सुजीत श्रीवास्तव, राज हंश, दीपक सिंह, आंध्र से सुभ्रमणयम. अंकुल श्रीधर, डॉ पी व्ही एस लक्ष्मी, अरुणांचल से टीयसा, आसाम से जयंत चक्रवर्ती, संदीप कर, पश्चिम बंगाल से ब्रिज उपाध्याय, सुनील दिवेदी, पंडित रमाकांत मधु हैतवाल, सर्वेश सिंह, मनोज सिंह, छत्तीसगढ़ से प्रमोद भट्ट, संग्राम सिंह, सरला कोसरिया, तमिलनाडू से पावन कुमार, के धनञ्जयन, हरिकृष्ण शास्त्री, गुजरात से भूपत पटेल, इलेवन ठाकर, केतन जोशी, शंकर पुरोहित, त्रिवेंद्रम से हरिहर शर्मा, मध्यप्रदेश से अंजलि सोनी, नॉर्थ ईस्ट से रणवीर लैश्राम, मणिपुर से अलिसा, हरकिशोर, ओनिमा, मिजोरम से विजयलक्ष्मी, नागालैंड से ऐ के एम पेमे, पांडूचेरी से सुभाष चन्द्र, तमिलनाडु से डॉ डी गणेश, प्रसन्ना, तेलंगाना से वेंकेटपति राजू, त्रिपुरा से पियूष, अनिमेष भौमिक, रेखा बनर्जी, आदि ने इस बैठक में भाग लिया।  आईटी का संयोजन आशुतोस वत्स ने किया | बैठक में संगठन के विस्तार, पत्रिका प्रकाशन, सदस्यता अभियान, राष्ट्रसेवा सहयोग, अधिवेशन एवं प्रवासी अधिवेशन पर चर्चा  की गई | बैठक में काशी से डॉ सत्यप्रकाश, संगठन प्रमुख ने अपनी भागीदारी दी |
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *