प्रांतीय वॉच

क्षेत्र में किसानों की बढ़ी चिंता, धान की फसल में माहो व कटुवा कीड़ा प्रकोप

Share this
  • कृषि विभाग के अधिकारियों पर किसान निष्क्रियता का लगा रहे आरोप

राजशेखर नायर/ नगरी। धान के फसल में बड़े पैमाने पर कीट प्रकोप ने किसानों की चिंता बढा दी है। ग्राम गोरेगांव के एक किसान से मिली जानकारी के अनुसार धान का कटोरा कहे जाने वाला नगरी क्षेत्र के किसान धान में कीड़ा लगने से इन दिनों खासा परेशान हैं। गोरेगांव समेत अन्य पंचायतों में किसानों द्वारा लगाए गए धान की फसल में कटुवा व माहु कीड़ा का प्रकोप बढ़ गया है। कीट धान के शीश को काट कर गिरा रहे हैं। इसके बचाव के लिए किसानों को कीटनाशकों का छिड़काव करना पढ रहा हैं।कृषि विभाग के अधिकारीयों पर किसान निष्क्रियता का आरोप लगा रहे हैं। किसानों का कहना है की कृषि विभाग के अधिकारी जानकारी लेने खेतों तक नहीं पहुंच रहे हैं। जिसकी वजह से किसान ,कृषि दवा बेचने वालों के झांसे में आकर, उनके कहने पर किसान बचाव हेतु महंगी कीटनाशक खरीदने को मजबुर हो रहे है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *